
-कोरोना व समान अंकों को देखते हुए स्कूल प्रबंधनों ने लिया फैसला
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शैक्षणिक सत्र 2022-23 को लेकर निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहेली कक्षाओं में दाखिला को लेकर अंक जारी करने के बाद अब स्कूल सीटों के ड्रा में जुट गए हैं। एक समान अंक वाले एक सीट पर कई दावेदार हो गए हैं ऐसे ने बड़े स्कूल ऑनलाइन ड्रा का आयोजन भी कर रहे हैं। ताकि दाखिले को लेकर पहली सूची तैयार हो सके।
इसबार दाखिले को लेकर स्कूलों ने सबसे अधिक अंक नेवर हुड मापदंड को दिए हैं। पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका व विकासपुरी स्थित निजी स्कूल प्रबंधकों की माने तो नर्सरी दाखिला को लेकर अंक जारी हो चुके हैं।अब सीटों को लेकर ऑनलाइन ड्रा आयोजित किया जा रहा है। क्योंकि एक सीट पर एक समान अंक के कई आवेदक हो गए हैं। कोरोना के चलते स्कूलों में ज्यादा संख्या में अभिभावकों को नहीं बुलाया जा सकता इसलिए ऑनलाइन ही ड्रा कर रहे हैं। स्कूल 4 फरवरी को दाखिला को लेकर पहली सूची जारी करेंगे। वहीं अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल दाखिला में मनमानी कर रहे है और कुछ स्कूल अभिभावकों को बिना सूचित करें ड्रा कर रहे हैं जो गलत है। सरकार को स्कूलों की इस मनमानी पर रोक लगानी चाहिए तथा सब कुछ पारदर्शी तरीके से करना चाहिए।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत