3 दिन बाद दिल्ली की खराब हवा को मिलेगी ताजगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

3 दिन बाद दिल्ली की खराब हवा को मिलेगी ताजगी

-3 फरवरी को मौसम विभाग ने बारिश की सूचना जारी की, तक हवा खराब श्रेणी में रहने के आसार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में एक बार फिर वायुगुणवत्ता सूचकांक खराब स्तर पर पंहुच गया है। जिसके चलते अगले 3 दिन तक लोगों को प्रदुषण की मार झेलनी पड़ेगी लेकिन 3 फरवरी को दिल्ली खराब हवा को ताजगी मिलने के प्रबल संकेत मिल रहे है जिसके चलते लोगों को प्रदुषण से राहत तो मिलेगी ही साथ ही वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।      
    दिल्ली की हवा 3 दिनों के बीच खराब श्रेणी में रहने की संभावना है 3 दिन बाद मौसम में होने वाले बदलाव के चलते प्रदूषण से राहत मिल सकती है। इस बीच रविवार के दिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को इस बार सामान्य से ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार के दिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 अंक पर रहा इससे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 251 के अंक पर रहा था यानी 24 घंटों के भीतर ही इस में 27 अंकों की बढ़ोतरी हुई।  दिल्ली के कई निगरानी केंद्र ऐसे हैं जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में है जबकि आनंद विहार क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा है। रविवार के दिन यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 435 अंक यानी गंभीर श्रेणी में रहा। केंद्र द्वारा संचालित संस्था के मुताबिक अगले 3 दिनों के बीच भी मौसम के कारण लगभग ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके चलते वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में रहेगी जबकि 2 तारीख के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी होने और तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है जिसके चलते दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।
दिल्ली में रविवार को दर्ज किये गये विभिन्न जगहों के वायु सूचकांक आंकड़े इस प्रकार हैः- आनंद विहार 435, लोधी रोड 348, जहांगीरपुरी 347, नेहरू नगर 341  व आरके पुरम 310 रहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox