आखिर क्यों खास है अद़ानी विल्मर आईपीओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर क्यों खास है अद़ानी विल्मर आईपीओ

-अदाणी विल्मर आईपीओ के बारे में जानने योग्य 9 बातें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 2021 के दौरान आईपीओ की बाढ़ ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर भारत के निवेशकों को असाधारण रूप से व्यस्त रखा। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के मसौदे पर एक नजर यह दर्शाती है कि 2022 की पहली तिमाही इससे अलग नहीं है क्योंकि इस दौरान दो दर्जन कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं। अपने आईपीओ की घोषणा करने वाली इन कुछ कंपनियों में ओरावेल स्टेज (ओयो), अदाणी विल्मर, एमक्योर फार्मा, डेल्हीवरी आदि शामिल हैं।
               सूचीबद्ध होने वाली नवीनतम कंपनी अदाणी विल्मर है, जो 3,600 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर आ रही है। फॉर्च्यून ब्रांड के तहत कुकिंग ऑयल बेचने वाली एफएमसीजी कंपनी श्री गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप और सिंगापुर स्थित विल्मर ग्रुप के बीच 50-50 का संयुक्त उपक्रम है। यह आईपीओ 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा औऱ तीन दिनों के बाद बंद होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 218-230 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। जहां तक लॉट साइज की बात है, तो निवेशक न्यूनतम 65 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इश्यू के बाद, कंपनी का बाजार पूंजीकरण 29,900 करोड़ रुपये होगा। शेयरों के 8 फरवरी को एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।

अगर आप अदाणी विल्मर में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां लिखित 9 बातें आपकी जानकारी में जरूर होनी चाहिएःः-
1
कंपनी  के बारे में समग्र जानकारी
वर्ष 1999 में स्थापित यह एफएमसीजी कंपनी खाद्य तेल, गेहूं का आटा, चावल, दाल और चीनी सहित भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक रसोई वस्तुओं की बिक्री करती है। कंपनी ओलियोकेमिकल्स, कैस्टर ऑयल और डेरिवेटिव्स और डी-ऑयल केक सहित विभिन्न उद्योग आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान करती है। कंपनी व्यापक मूल्य स्पेक्ट्रम में विभिन्न प्रकार के ब्रांड्स के तहत उत्पादों को पेश करती है और विभिन्न ग्राहक समूहों की जरूरतों को पूरा करती है।
                   इसके उत्पाद पोर्टफोलियो को (1) खाद्य तेल, (2) पैकेज्ड फूड और एफएमसीजी, और (3) उद्योग की आवश्यक वस्तुओं में वर्गीकृत किया गया है। फॉर्च्यून, कंपनी का प्रमुख ब्रांड, भारत का सबसे अधिक बिकने वाला खाद्य तेल ब्रांड है। कंपनी ने खाद्य तेल उत्पादों, राइस ब्रान हेल्थ ऑयल, फोर्टिफाइड फूड्स, रेडी-टू-कुक सोया चंक्स, खिचड़ी आदि उत्पादों को लॉन्च करके मूल्य वर्धित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox