
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केंद्र की एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत कोई भी राशनकार्ड धारक देश में कहीं भी उचित मूल्य वाली दुकान से अपने मासिक कोटे का राशन ले सकता है। इस योजना का दिल्ली में व्यापक असर दिखाई दिया है जिसके तहत बाहरी लोगों ने योजना का 87 प्रतिशत लाभ उठाया है उनमें भी यूपी व बिहार के लोग सबसे ज्यादा है। वहीं मध्यप्रदेश व हरियाणा के लोगों ने भी फायदा उठाया है।
इसका खुलासा खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, 1 अगस्त से 25 अक्तूबर के बीच दिल्ली में 1,78,850 बाहरी लोगों ने राशन प्राप्त किया है। ये सभी लोग दिल्ली के मूल निवासी न होकर किसी अन्य राज्य के निवासी थे। योजना के तहत राशनकार्ड धारक देश के किसी भी राशन कोटे की दूकान से अपना मासिक अनाज प्राप्त कर सकता है। दिल्ली में जिन 1,78,850 बाहरी राज्यों के लोगों को राशन वितरित किया गया है, उनमें 1,55,715 लोग यूपी व बिहार के थे। इसमें 78,195 लोग बिहार से थे तो 77,520 लोग उत्तर प्रदेश के थे। दिल्ली सरकार ने इसी साल जुलाई में केंद्र की इस योजना को लागू किया था। योजना के तहत राशनकार्ड धारक की पहचान और पात्रता को ईपीओएस मशीन द्वारा सत्यापित की जाती है, जो आधार कार्ड से लिंक होती है।
दिल्ली में उत्तर प्रदेश व बिहार की सबसे ज्यादा प्रवासी आबादी है। इसके अलावा यहां मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के लाभार्थी भी रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी व बिहार के बाद एक देश एक राशन कार्ड योजना का लाभ लेने में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है, वहीं चौथे नंबर पर हरियाणा के प्रवासी हैं। मध्य प्रदेश के 5,764 लोगों ने इस योजना का लाभ दिल्ली में लिया है। वहीं हरियाणा के 2,313 लोगों लाभ मिला है। वहीं दिल्ली के मूल निवासी इस योजना का ज्यादा फायदा नही उठा पाये हैं।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी