दिल्ली में अतिक्रमण पर कार्रवाई: जेलरवाला बाग की एक हज़ार से ज़्यादा झुग्गियां ढहीं गई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अतिक्रमण पर कार्रवाई: जेलरवाला बाग की एक हज़ार से ज़्यादा झुग्गियां ढहीं गई

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत अशोक विहार स्थित जेलरवाला बाग की झुग्गी बस्ती पर बुलडोजर चला। सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई, जिसमें दोपहर तक एक हजार से अधिक झुग्गियों को गिरा दिया गया।

झुग्गियां उजड़ीं, लोग सामान बटोरते रहे
तोड़फोड़ के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से सामान नहीं निकाल पाए। वे मलबे के ढेर में अपने जरूरी सामान को ढूंढते और समेटते नजर आए। क्षेत्र में लगभग दो हजार झुग्गियां बसी थीं, जिनमें से करीब 250 झुग्गियों पर अदालत का स्टे ऑर्डर है, फिर भी पूरे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति काट दी गई, जिससे वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिना बिजली-पानी जीना मुश्किल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिन झुग्गियों पर कोर्ट का स्टे है, वहां रहने वाले लोग अब बिना बिजली और पानी के कैसे जीवन यापन करेंगे? इतनी भीषण गर्मी में छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लोग प्रशासन से सवाल कर रहे हैं कि क्या अदालत के आदेशों का पालन करते हुए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकती थी?

प्रशासन मौन, लोग बेघर
बिना किसी पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक हुई इस कार्रवाई ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया है। लोगों का आरोप है कि उन्हें न तो कोई पूर्व सूचना दी गई और न ही कोई सहायता प्रदान की गई। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox