
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मोहल्ला क्लीनिक व डिस्पेंसरियों की तुलना में अधिक सुविधा होगी। इसमें विभिन्न बीमारियों की जांच, इलाज के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रम व जागरूकता अभियान में भी चलाए जाएंगे। दिल्लीवासियों को मंगलवार से आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सौगात मिलने जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह गुप्ता एन्क्लेव स्थित पुराना बरात घर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर विकसित किए जा रहे हैं। दिल्ली में 2406 करोड़ की लागत से 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार होने हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार 964 स्थलों की तलाश कर चुकी है। 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली सरकार, नगर निगम व नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) डिस्पेंसरियां में तैयार हो चुके हैं। इसके बाद जल्द ही 30 अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी जल्द शुरू होंगे। कई मोहल्ला क्लीनिक को भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में भी विकसित किया गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मोहल्ला क्लीनिक व डिस्पेंसरियों की तुलना में अधिक सुविधा होगी। इसमें विभिन्न बीमारियों की जांच, इलाज के साथ-साथ जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग कार्यक्रम व जागरूकता अभियान में भी चलाए जाएंगे।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत