हरियाणा की मशहूर मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, नहर से मिला शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा की मशहूर मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, नहर से मिला शव

हरियाणा/सोनीपत/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखोदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल शीतल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर शीतल को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी।

रिलायंस नहर से मिला शव
शीतल का शव सोनीपत के गांव खांडा के पास स्थित रिलायंस नहर से बरामद हुआ है। मृतका शीतल पानीपत की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

14 जून को गई थी शूटिंग के लिए
जानकारी के अनुसार, मृतक की बहन नेहा ने मतलौडा थाना, पानीपत में शीतल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। नेहा के मुताबिक, 23 वर्षीय शीतल 14 जून को गांव अहर में किसी हरियाणवी म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका थी कि शीतल किसी मुसीबत में है।

डीएसपी ने की हत्या की पुष्टि
डीएसपी राजबीर सिंह ने शीतल की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। मतलौडा थाना पुलिस की एक टीम भी सोनीपत पहुंच गई है और हर एंगल से केस की तहकीकात की जा रही है। पुलिस तकनीकी और स्थानीय इनपुट्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox