
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन की तस्करी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 195 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन ट्रैक बैक चला कर 195 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल में 39 एप्पल के आईफोन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी के मोबाइल फोन में से 18 फ़ोन की चोरी की एफआईआर दिल्ली के अलग अलग थानों में दर्ज हैं।
नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की जानी थी तस्करी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस मामले में मनीष यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन सभी मोबाइल फोन को नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका स्मॉगल किया जाना था। बरामद मोबाइल फोन में 39 आईफोन, 52 सैमसंग, 45 वनप्लस, 12 गूगल पिक्सल, 28 ओप्पो और 19 वीवो मोबाइल फोन हैं।
मोबाइल ओनर का पता लगाने में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन में से 80 मोबाइल फोन को इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन यूनिट के पास अनलॉक करने और डाटा रिट्रीव करने के लिए भेजा गया है जबकि 44 मोबाइल फोन को आईएमइआई नंबर की मदद से आईडेंटिफाई किया जा रहा है। जिससे इनके ओनर का पता लगाया जा सके। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उसके साथ जुड़े दूसरे अपराधियों का भी पता लगाया जा सके और इस नेटवर्क को तोड़ा जा सके।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त