दिल्ली के लिए कांग्रेस का घोषणापत्रः जारी, लुभावने वादों के साथ  लोकपाल बिल व जातिगत जनगणना का वादा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के लिए कांग्रेस का घोषणापत्रः जारी, लुभावने वादों के साथ  लोकपाल बिल व जातिगत जनगणना का वादा

-अरविंद केजरीवाल पर यमुना में डुबकी वाला तंज

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली चुनाव के लिए पांच बड़ी गारंटियों का पहले ही एलान कर चुकी कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें कांग्रेस ने कई लुभावने वादों के साथ लोकपाल बिल व जातिगत जनगणना का वादा किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि चुनावों में गारंटी शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में किया और वादे पूरे किए। मनमोहन सिंह सरकार ने नरेगा योजना के तहत रोजगार की गारंटी दी थी।
कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को ढाई हजार रुपये हर महीने, 500 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर, फ्री राशन किट, 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, 300 यूनिट तक बिजली फ्री और बेरोजगार युवाओं को एक साल तक सरकारी या निजी कंपनियों में एक साल तक के एप्रेंटेसशिप के लिए 8,500 रुपये/ महीना देने का वादा किया है।

पहली कैबिनेट में जाति जनगणना का फैसला
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पहली कैबिनेट में जाति जनगणना का फैसला किया जाएगा और छह महीने के अंदर मजबूत लोकपाल बिल पास कराया जाएगा। दलित समाज के लिए फ्री चार धाम यात्रा शुरू करने का वादा किया गया है जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू शामिल है। मुस्लिम समाज को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने ऐलान किया है कि सच्चर कमिटी की सिफारिशों के आधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस ने नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, सस्ते भोजन के लिए 100 इंदिरा कैंटीन, ठेका प्रथा बंद कर सभी कर्मचारियों को पक्का करने और पूर्वांचलियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने का वादा किया है।


घोषणापत्र में केजरीवाल पर तंज
केजरीवाल पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने घोषणापत्र में उल्लेख किया है कि वो पांच सालों में यमुना इतनी साफ कर देगी कि अरविंद केजरीवाल उसमें डुबकी लगा सकें. कांग्रेस ने शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, स्वास्थ्य घोटाले की जाँच का वादा भी किया है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नारा है होगी हर जरूरत पूरी, कांग्रेस है जरूरी। देखना है कि बीते दो चुनावों में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं देने वाली जनता इस बार कांग्रेस के वादों को कितना जरूरी मानती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox