
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी अर्शदीप उर्फ लड्डा समर्थित आतंकी जगजीत सिंह व नौशाद को दबोचने के बाद दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान गुरदासपुर, पंजाब निवासी जगबीर उर्फ जग्गा और गुरुप्रीत के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई है। ये पंजाब में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे।
पंजाब का एक राजनेता भी इनके निशाने पर था। दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस आतंकियों को गिरफ्तार करने के इस पूरे मिशन को गुप्त रखे हुए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पंजाब पुलिस ने शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह उर्फ संधू की हत्या के आरोप में गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा व उसके दो साथी संदीप सिंह उर्फ काला और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को नौ अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से आरडीएक्स-आईईडी, हैंडग्रेनेडए 26.90 लाख रुपये, 635 ग्राम हेरोइन व हथियार बरामद किए गए थे।
गुरविंदर सुखभिखारी वाला व हैरी छाता का साथी हैं। इसके बाद पंजाब पुलिस ने सुल्तानपुर लोदी थाने में आतंक विरोधी(रोकथाम)अधिनियम(यूएपीए) के तहत अगस्त, 2022 को मामला दर्ज किया था। पुलिस गुरविंदर के साथी जगबीर व गुरप्रीत की तलाश कर रही थी। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस ने दोनों का पिछले सप्ताह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में बताया कि ये पंजाब में 15अगस्त, 2022 के मौके पर बड़ी आतंकी वारदात करने की साजिश रच रहे थे। पंजाब पुलिस ने जब ये मिशन फेल कर दिया तो उन्हें दूसरा टास्क दिया गया। इन्हें दिल्ली व पंजाब में आतंकी वारदात करने के लिए बोला गया। इनको पंजाब में एक राजनेता को भी निशाना बनाने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने बताया कि पंजाब में पकड़ा गया आरडीएक्स-आईईडी व हैंड ग्रेनेड ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से पंजाब भेजे गए थे।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
BJP में शामिल होंगे सपा के तीन विधायक
तीन दिन, तीन ठिकाने… आज फिर मार्च करेगा विपक्ष
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
छतरपुर में कथित भू-माफिया और अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों पर बंद हो सकते हैं एंट्री-एग्जिट गेट, पुलिस ने DMRC को लिखा पत्र