दिल्ली पर खतरे के बादल? लगातार चौथे दिन 20 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पर खतरे के बादल? लगातार चौथे दिन 20 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम की धमकी

अनीशा चौहान/-  दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों को बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को 20 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में दहशत फैल गई। पश्चिम विहार के रिमांड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 के अभिनव पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों को सुबह 4:55 बजे से शुरू हुए धमकी भरे ईमेल मिले। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। स्कूलों को खाली कराया गया, और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभी तक किसी भी स्कूल में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन साइबर क्राइम यूनिट धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी है।

तीन दिन में 10 स्कूल और एक कॉलेज निशाने पर
यह सिलसिला लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली के स्कूलों को धमकियां मिली हैं। बुधवार को पांच स्कूलों सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज), मदर इंटरनेशनल स्कूल (हौज खास), रिमांड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार), और सरदार पटेल विद्यालय (लोदी एस्टेट) को धमकी भरे ईमेल मिले थे। सेंट थॉमस स्कूल को 24 घंटे में दूसरी बार निशाना बनाया गया। पिछले तीन दिनों में 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन इनसे अभिभावकों, छात्रों और स्कूल कर्मचारियों में भय व्याप्त है। दिल्ली पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर जांच तेज कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था और साइबर जांच में तेजी
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में विस्फोटकों का जिक्र किया गया, जो अब तक झूठा पाया गया है। स्कूलों को खाली कर अभिभावकों को सूचित किया गया है, और तलाशी अभियान जारी है। साइबर क्राइम यूनिट वीपीएन और डार्क वेब के जरिए भेजे गए इन ईमेल्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। कुछ मामलों में छात्रों द्वारा शरारत की आशंका भी जताई गई है, जैसे कि मंगलवार को एक 12वर्षीय छात्र को सेंट स्टीफंस और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी भेजने के लिए हिरासत में लिया गया था। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, और स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox