पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना कहा, कांग्रेस-राजद ने बिहार को बर्बादी की राह पर डाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना कहा, कांग्रेस-राजद ने बिहार को बर्बादी की राह पर डाला

अनीशा चौहान/-  बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) वाया भागलपुर के बीच 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘2005 से पहले जो सरकार थी, वो कुछ काम नहीं करती थी। बिहार का हाल पहले बुरा था। बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी तो उसने काम शुरू किया। हम 20 साल से काम कर रहे हैं। मोदी जी बिहार के लिए खास काम कर रहे हैं। एनडीए सरकार बिहार के लिए बेहतरीन काम कर रही है। हम बहुत रोजगार दे रहे हैं। अगले 5 साल में हम 1 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। हमने बिहार में मुफ्त बिजली कर दी है। पहले आरजेडी की सरकार के समय बिजली ही नहीं थी। अब तो बिजली भी है और फ्री भी है। बिजली का कोई पैसा नहीं लगेगा। सरकार बिजली का पैसा देगी।

ये धरती चंपारण की धरती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये धरती चंपारण की धरती है।इस धरती ने इतिहास बनाया है।आजादी के आंदोलन के इस धरती ने गांधी जी को नई दिशा दिखाई।अब इसी धरती की प्रेरणा बिहार का नया भविष्य भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज यहां से 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ है। मैं आप सभी को और सभी बिहारवासियों को इन विकास परियोजनाओं की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox