मिस वर्ल्ड से लेकर हॉलीवुड तक: जानिए कैसे बनी प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मिस वर्ल्ड से लेकर हॉलीवुड तक: जानिए कैसे बनी प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकन

बॉलीवुड/अनीशा चौहान/-  “देखी लख-लख परदेसी गर्ल, Ain’t nobody like my देसी girl…” इस धुन को सुनते ही हर किसी की ज़ुबान पर एक ही नाम आता है “प्रियंका चोपड़ा”। वो एक्ट्रेस, जिसने बॉलीवुड के नेपोटिज्म भरे मायाजाल में अपने बलबूते पर नाम कमाया। जब बॉलीवुड की पॉलिटिक्स ने दिखाया अपना रंग, तब प्रियंका ने जमकर किया पलटवार और इस ग्लैमर की दुनिया को दिखाया ठेंगा। फिर हॉलीवुड में जाकर मचाया तहलका। उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली से निकलीं प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार हैं। लेकिन उनकी ज़िंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। आज हमारी देसी गर्ल प्रियंका अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर वो अपने पति निक जोनस के साथ खूबसूरत पल बिता रही हैं। आइए, जन्मदिन के इस अवसर पर जानते हैं प्रियंका की इस शानदार जर्नी के बारे में।

प्रियंका चोपड़ा ने 43वां जन्मदिन परिवार के साथ मनाया
प्रियंका चोपड़ा जोनस आज, 18जुलाई 2025को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर वह अपने परिवार के साथ एक शानदार बीच हॉलीडे पर हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र तट पर बिताए खूबसूरत पलों की झलकियां साझा की हैं। उनके लेटेस्ट वीडियो में समुद्र किनारे की मस्ती, यॉट पर दोस्तों और परिवार के साथ हंसी-मजाक और निक के साथ रोमांटिक पल नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपने प्रशंसकों को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके लिए उनका परिवार और दुनिया भर में उनके चाहने वालों का प्यार सबसे बड़ा तोहफा है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि वह कृतज्ञता के साथ अपने जीवन के 43वें साल में कदम रख रही हैं।

जल्द शुरू होगी भारतीय फिल्म की शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में अपनी हॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें उनके दमदार एक्शन को खूब सराहा गया। अब वह जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, प्रियंका एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही तंजानिया में शुरू होने की उम्मीद है, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है।

जमशेदपुर से शुरू हुआ प्रियंका का सफर
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे, जिसके चलते परिवार को लद्दाख, लखनऊ, बरेली और पुणे जैसे शहरों में रहना पड़ा। प्रियंका की शुरुआती पढ़ाई लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज और बरेली के मारिया गोरेट्टी कॉलेज में हुई। 13 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई, जहां उन्होंने मैसाचुसेट्स, आयोवा और न्यूयॉर्क में शिक्षा हासिल की। उनका बचपन लेह और बरेली जैसे शहरों में बीता, जिसने उनके व्यक्तित्व को विविधता और अनुभवों से समृद्ध किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox