दिल्ली के 240 स्कूलों को मिले 12,430 स्मार्ट क्लासरूम, केजरीवाल ने दिया छात्रों को तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के 240 स्कूलों को मिले 12,430 स्मार्ट क्लासरूम, केजरीवाल ने दिया छात्रों को तोहफा

-दिल्ली में हो रही शिक्षा क्रांति : केजरीवाल, देश अब और भ्रष्टाचार नही सहेगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रजोकरी के राजकीय कन्या विद्यालय से राजधानी के 240 सरकारी स्कूलों में करीब 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 7 वर्षों में कुल 20,000 क्लासरूम का निर्माण किया है। इस अवधि में सभी राज्य सरकारें और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से 20,000 क्लासरूम स्थापित नहीं कर सकी हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर का सपना था कि हर छात्र को बेहतरीन शिक्षा मिले। दुर्भाग्य से आजादी के 75 साल बाद भी उनका सपना अन्य राज्यों में साकार नहीं हो सका। मुझे खुशी है कि उनके सपने कम से कम दिल्ली में सच होने लगे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता केजरीवाल को आतंकवादी कहते रहे हैं, जिससे मुझे हंसी आती है, जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 क्लासरूम समर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेताओं को स्कूलों के अलावा किसी चीज का डर नहीं है। अच्छे स्कूल बनेंगे तो नेताओं को जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। ये स्कूल पक्के देशभक्त पैदा करेंगे। हम स्कूल नहीं बना रहे हैं, हम देशभक्त बनाने के लिए कारखाने लगा रहे हैं।

माना जा रहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पंजाब में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले इतनी बड़ी तादाद में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन ’आप’ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आम आदमी पार्टी पंजाब में चुनाव लड़ रही है।

केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि सभी भ्रष्ट लोग आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में 12,430 आधुनिक कक्षाओं के उद्घाटन से ऐसे लोगों को करारा जवाब मिलेगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि देश इन भ्रष्ट लोगों के आगे नहीं झुकेगा और आगे बढ़ेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ’’देश के सारे भ्रष्टाचारी हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं। आज हम दिल्ली के स्कूलों में 12,430 अत्याधुनिक क्लासरूम (कक्षाएं) शुरू करके उनको करारा जवाब देंगे। ये देश इन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकेगा। अब देश ने ठान ली है। अब देश आगे बढ़ेगा। बाबा साहिब और भगत सिंह के सपने पूरे होंगे।’’

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों की शिक्षा शानदार होने के कारण इस साल बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के तीन लाख 70 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है, इससे यहां शिक्षा में क्रांति आ रही है। केजरीवाल ने कहा कि देश के प्राइवेट स्कूलों में ऐसी शानदार व्यवस्था नहीं है जैसी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में है। मात्र तीन साल में दिल्ली में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम बनकर तैयार हुए हैं जो एक रिकॉर्ड है। अगर इन इन क्लासरूम को स्कूलों में तब्दील किया जाए तो 250 स्कूल में जितने कमरे होते हैं उसके बराबर है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार ने पिछले सात साल में 20 हजार क्लास रूम बनवाए हैं, इसके मुकाबले पूरे देश के सभी सरकारों ने मिलकर भी इतने कमरे नहीं बनाए हैं।

उन्होंने कहा हर बच्चे को अच्छी शक्षि बाबा साहब का सपना था 75 साल बाद उनकी सरकार पूरा कर रही है। गरीब अमीर को बराबर शिक्षा मिले यह भगत सिंह का सपना था, इसे भी दिल्ली सरकार पूरा कर रही है। कुछ पार्टियां उनको आतंकवादी कह रही है, जबकि वही आज 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम बना रहे हैं। ऐसा आतंकवादी, बाबा साहब और भगत सिंह के सपने को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेता इसलिए स्कूल बनवाने से डर रहे हैं क्योंकि उनको जात-पात और धर्म के नाम पर वोट लेना है, लेकिन दिल्ली सरकार स्कूलों में देश भक्त बच्चे बना रही है, जो देश के विकास के नाम पर वोट देगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox