दिल्ली के विभिन्न इलाकों में संगठित रूप से गोहत्या करने वाला गैंग पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में संगठित रूप से गोहत्या करने वाला गैंग पकड़ा

-5 लोग गिरफ्तार, 20,000 रुपये में बेचते थे गाय का मांस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शाहदरा इलाके से गोहत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि उक्त गिरोह को सड़कों पर घूमने वाली गायों को अपना निशाना बनाता था और उन्हे उठाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उन्हे काटकर उनका मांस बेचता था। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और दिल्ली में कौन-कौन लोग गाय का मांस खरीदते थे उन्हे पकड़ने में जुट गई है।
                   दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की एक टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में जाल बिछाया और पुस्ता रोड़ पर एक तेज गति से चलती कार को देखा। पुस्ता रोड पर पकड़े जाने के दौरान आरोपियों और पुलिस अधिकारियों के दोनों गुटों में हाथापाई हो गई, जिससे स्पेशल स्टाफ के सब इंस्पेक्टर का दाहिने हाथ में चोट आई है, लेकिन पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चांद उर्फ अरशद, नसीम उर्फ अयान, अरकम, अनस और अहमद गुफरान के रूप में की है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
                पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यमुनापार क्षेत्र, गाजीपुर, मयूर विहार, आनंद विहार और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में इसी तरह के अपराध किए हैं। उन्होंने कहा कि वे एक गाय का मांस लगभग 20,000 रुपये में बेचते थे।
               रविवार और सोमवार की दरमियानी रात (10 अप्रैल और 12 अप्रैल) को उन्होंने शास्त्री पार्क, सीलमपुर और गोकलपुरी इलाके से सड़क पर घूमने वाली तीन गायों को उठा लिया और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक इलाके में उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गीता कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर लिया है और मीट खरीदारों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox