केजरीवाल का बड़ा एलान, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को भी मिलेगा तीर्थयात्रा का लाभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केजरीवाल का बड़ा एलान, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को भी मिलेगा तीर्थयात्रा का लाभ

- हाल ही में सीएम केजरीवाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर वरिष्ठ नागरिक निवास योजना की शुरूआत की है।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राजधानी में वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को भी मुफ्त में तीर्थयात्रा पर भेजेगी। केजरीवाल ने यहां पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में राजधानी के चौथे वृद्धाश्रम ’बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर वरिष्ठ नागरिक गृह’ के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।
               मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे बुजुर्गों को कभी भी अपना घर नहीं छोड़ना पड़ेगा, लेकिन अगर किसी कारणवश उन्हें ऐसा करना पड़े, तो हम उनका पूरा ध्यान रखेंगे और साथ ही उन्हें खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। हम उन्हें यहां घर जैसा माहौल देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी चार वृद्धाश्रम हैं, इसके अलावा पांच और जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर इन नौ वृद्धाश्रम में एक हजार वरिष्ठ नागरिकों के रहने की व्यवस्था होगी।
                श्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भेजती है। यह यात्रा 2020 और 2021 में महामारी के प्रकोप के कारण आयोजित नहीं की जा सकी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। हम वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भेजेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ’’दिल्ली में आज से ‘बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर वरिष्ठ नागरिक निवास’ नाम से शानदार सीनियर सिटीजन होम की शुरुआत हुई। जिन बुजुर्गों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उनका ख्याल हम रखेंगे, उन्हें सम्मान की जिंदगी देंगे। इस निवास में उनके लिए सारी सुविधाएं एकदम फ्री होंगी। ’’
               गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक सरकार के खर्चे पर तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांचवां वृद्धाश्रम तीन महीने के भीतर पश्चिम विहार इलाके में बनकर तैयार हो जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox