दिल्ली एनसीआर में पूरा दिन चला भंडारों व भजन-कीर्तन का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एनसीआर में पूरा दिन चला भंडारों व भजन-कीर्तन का आयोजन

-अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्षेत्र में निकाली गई शोभा यात्राऐं

दिल्ली/एनसीआर/शिव कुमार यादव/- अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह भगवान राम को लेकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। केवल मंदिरों में ही नही बल्कि विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने भी इस अवसर पर अपनी पूरी श्रद्धा व परंपरा अनुरूप भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों में जहां हनुमान चालिसा, सुंदरकांड का पाठ व अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वहीं भजन-कीर्तन व हवन यज्ञ किये गये। इतना ही नही धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली और जगह-जगह भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया।    
             नजफगढ़ में दिचाउं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने दिचाउं गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर भगवान राम के मंदिर की आधारशीला रखी। साथ ही भंडारे व भजन कीर्तन का आयोजन भी किया। उन्होने ने आज के दिन को हिन्दूओं के लिए सबसे बड़ा दिन बताया और पूरे नजफगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजनों में भाग लिया और लोगों को इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाने के लिए प्रेरित किया।
बालौर, बहादुरगढ़, गुरूग्राम, झाड़ौदा गांव, सुरखपुर, कैर, खैरा, परपरावट, नजफगढ़ और बादली में भी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दिल्ली सहित देशभर में धार्मिक कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। देश के सभी बाजार पूरी तरह से श्रीराम के झंडों से सजे हुए नजर आए। बाजारों में रंग बिरंगी रोशनी की गई थी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ’हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या’ की थीम, सार्थक होती हुई नजर आई। कैट के आह्वान पर व्यापारिक संगठनों द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एम ब्लॉक मार्केट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम से हुई। सोमवार को मार्केट में श्रीराम मंदिर के मॉडल का विशिष्ट पूजन किया गया।
           दिल्ली के विभिन्न बाजारों में बड़ी संख्या में श्रीराम के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन दिल्ली में दो हजार से अधिक भंडारे लगे हैं। 500 से अधिक बाजारों में एलईडी स्क्रीन लगाकर व्यापारियों और लोगों को अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। दिल्ली के कनॉट प्लेस में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा एक लाख पच्चीस हजार दीपों को एक साथ प्रज्वलित किया गया। दिल्ली के अन्य बाजारों में भी बड़े स्तर पर दीप जलाकर महादीपावली मनाई गई। कैट के आह्वान पर देशभर के 30 हजार से अधिक व्यापारिक संगठनों ने अपने अपने बाजारों में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी और उमंग को अभिव्यक्त करने के लिए 40 हजार से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन किया।
          व्यापारिक संगठनों द्वारा लगभग 10 हजार से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। 50 हजार से अधिक स्थानों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के पाठ और कीर्तन आयोजित किए गए हैं। लगभग 10 हजार से अधिक संगीतमय राम गीत एवं राम भजन कार्यक्रम हो रहे हैं। बाजारों में पांच हजार श्रीराम शोभा यात्रा तथा श्रीराम फेरी निकाली गई हैं। देश भर में 30 हजार से अधिक भंडारे लगाए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox