बालौर के राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लगाये गये तुलसी के पौधे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बालौर के राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लगाये गये तुलसी के पौधे

-मंदिर में पूरा दिन किया गया भजन-कीर्तन व दीपोत्सव, एक दुखद घटना के बाद स्थगित किया भंडारा

बालौर/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में बालौर गांव के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने तुलसी के पौधे लगाकर अपनी खुशी जताई। इस अवसर मंदिर में पूरा दिन भजन-कीर्तन व दीपोत्सव किया गया। हालांकि मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था लेकिन गांव में एक दुखद घटना के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह आयोजन कुछ समय बाद किया जायेगा।

सोमवार को श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने गांव की शुभता के लिए मंदिर परिसर में तुलसी के पवित्र पौधों का पौधारोपण कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर खुशी जताई। इस अवसर मंदिर समिति के सदस्य तरूण यादव, हरपाल यादव, कृष्ण यादव व शिवानी शर्मा ने तुलसी का पौधारोपण किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox