
नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार / – पपरावट के श्री खाटू श्याम मंदिर नानीगाड़ा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में एक पूरा दिन भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। शाम को श्रद्धालु 2100 दीयों से भगवान श्रीराम के स्वागत को लेकर मंदिर को जगमग करेंगे।

इस संबंध में श्री खाटू श्याम मंदिर पपरावट समिति के अध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि पूरे गांव ने श्रीराम मंदिर अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के स्वागत में समारोह के आयोजन का निर्णय लिया और सोमवार को मंदिर में परिसर में सुबह हवन-यज्ञ किया गया फिर भजन कीर्तन शुरू हुआ और साथ ही साथ मंदिर में भंडारा भी चलाया गया जिसमें आसपास के हजारों लोगों प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर
प्रमुख रूप से विक्रम यादव, प्रधान राजबीर यादव, अनिल यादव, पं पवन कुमार शर्मा, राजेन्द्र यादव व कृष्ण यादव के साथ-साथ समस्त गांववासियों ने अपना सहयोग किया। मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन मंति री स्वामी बसंतानन्द महाराज व आचार्य चमन प्रकाश तिवारी के सान्निध्य में किया गया। शाम को मंदिर समिति ने पूरे गांव में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा भी निकाली। इस यात्रा पर ग्रामवासियों ने फूल बरसाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया।





More Stories
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
ऑपरेशन मिलाप: भिवाड़ी से लापता महिला को तलाशकर पति और साढ़े तीन साल की बेटी से मिलाया
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, दिल्ली के किसानों को फिर आई केजरीवाल की याद