दिल्लीः द्वारका कोर्ट में वकील के चेंबर के बाहर चलीं गोलियां, एक की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्लीः द्वारका कोर्ट में वकील के चेंबर के बाहर चलीं गोलियां, एक की मौत

-पुलिस की सुरक्षा जांच पर उठ रही उंगली, आरोपी वकील को पकड़ पुलिस कर रही जांच

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोमवार रात 9 बजे के करीब द्वारका कोर्ट में एक वकील के चैंबर के बाहर अचानक गोली चलने की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। गोली की आवाज पर कुछ लोग उधर गये तो देखा की एक आदमी को गोली लगी है और वह जमीन पर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मामले की जांच की और जिस शख्स को गोली लगी थी उसे एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए पंहुचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि पुलिस एक आरोपी को फरार बता रही है वहीं दूसरी तरफ एक वकील को आरोपी बताकर गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान स्वीकार लुथरा के रूप में की हैं। जो एक आपराधिक छवि का शख्स बताया जा रहा हैं। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि कोर्ट के अंदर कोई आदमी पिस्टल कैसे लेकर गया जबकि वहां सुरक्षा का कड़ा पहरा है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर अब उंगली उठ रही है।
                     जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की द्वारका कोर्ट में वकील के चेम्बर के बाहर गोली लगने से 45 साल के स्वीकार लूथरा की मौत हो गई है। स्वीकार एक आपराधिक प्रवृति का शख्स बताया जा रहा है। गोली किन हालात में चली, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। द्वारका कोर्ट में चेंबर नंबर 444 में सोमवार रात को करीब 9 बजे गोली चलने की घटना घटी है। ये चेंबर अरुण शर्मा नाम के वकील का है। घटना के दौरान कई वकील और अन्य लोग यहां पर मौजूद थे। गोली चलाने के बाद हमलावर फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने वकील के नाम का खुलासा नही किया है। और इस मामले में कोई और भी आरोपी है इसका भी पता नही चल पाया है। लोग तो यहां तक कह रहे है कि लूथरा ने गोली चलाई थी।
                     यहां सबसे बड़ी बात यह है कि द्वारका कोर्ट परिसर में कैसे एक आदमी रिवाल्वर ले गया, यह विषय भी जांच का बना हुआ हैं। जिसे देखते हुए अब पुलिस की सुरक्षा जांच पर भी उंगली उठ रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox