
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव। द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कथित तौर पर अलग-अलग पहचान बनाकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान भलिंदर पाल सिंह उर्फ भलिंदर सिंह उर्फ जीएस बाली उर्फ जसराज सहगल (44) के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ ठगी, जालसाजी/प्रतिरूपण, रंगदारी और प्रिजन एक्ट समेत 25 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दिल्ली-एनसीआर में खुद को एक प्रमुख राजनेता का जीवनसाथी बताकर एक व्यक्ति से 1,69,389 रुपये ठगे। इसके अलावा उसने दिल्ली से लखनऊ के लिए एक एयर इंडिया टिकट भी बुक कराया था।
व्हाट्सऐप पर लगाया अशोक चिन्ह
: मामला तब सामने आया जब सेक्टर-6, द्वारका स्थित ग्लेशियर हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर इंदर सिंह नागपाल ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फोन कर खुद को एक प्रमुख नेता का जीवनसाथी बताया और कहा कि एक छात्र की फीस तत्काल जमा करनी है। उसने दावा किया कि संबंधित अधिकारी छुट्टी पर है और बाद में रकम कार्यालय की ओर से वापस कर दी जाएगी।

आरोपी ने व्हाट्सऐप पर अशोक चिन्ह (Ashoka Emblem) को प्रोफाइल फोटो के तौर पर इस्तेमाल किया, जिससे शिकायतकर्ता को उसके आधिकारिक होने का भ्रम हुआ। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,69,389 रुपये ट्रांसफर किए गए।
इस संबंध में क्फ नंबर 266/2026, दिनांक 13 सितंबर 2026 को थाना द्वारका साउथ में इठर की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
120 मकानों की जांच के बाद पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी ने फर्जी पहचान से व्हाट्सऐप अकाउंट बनाया था। सिम कार्ड के पंजीकरण में भी अधूरी जानकारी दी गई थी। इंटरनेट सेवा प्रदाता से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-43 में करीब 120 मकानों को सत्यापित किया। इसके बाद आरोपी को
जसराज सहगल की पहचान से वहां रहते हुए पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से एक ही नंबर वाले दो आधार कार्ड भी मिले।
कई नामों से करता था पहचान : पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी का वास्तविक नाम भलिंदर पाल सिंह सामने आया। पुलिस का दावा है कि वह पहले अलग-अलग मामलों में भलिंदर पाल सिंह, भलिंदर सिंह, जीएस बाली और जसराज सहगल के नामों का इस्तेमाल कर चुका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले पंजाब में प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाता था, इसके बाद हरियाणा और अब दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुराने मामलों में उसने खुद को बठिंडा का मेयर, जालंधर के विधायक का पीए और सांसदों का रिश्तेदार तक बताया था।
चार मामलों में घोषित था भगोड़ा पुलिस के मुताबिक आरोपी को चार आपराधिक मामलों में घोषित अपराधी
किया जा चुका है, जबकि चार अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (जारी थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी अदालत में चल रही कार्यवाही से बच रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पुलिस अधिकारियों को भी भेजी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
कार और मोबाइल फोन बरामद : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक Scorpio-N IYFSX (UP 65 GC 8771), दो मोबाइल फोन और एक चेकबुक बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रभावशाली व्यक्ति की छवि बनाने के लिए कार किराये पर ली थी और कार मालिक को कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम के फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराए थे।





More Stories
दिल्ली के शिकारपुर गांव, दौलतपुर, झटीकरा, में बंदरों का आतंक, मूक पशुओं पर हमले से ग्रामीणों में रोष
20 साल से फरार उम्रकैद की दोषी गिरफ्तार, पहचान बदलकर हरिद्वार में रह रही थी
अमेजन-एप्पल टेक सपोर्ट बनकर विदेशियों से ठगी, अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी बिजली की लाइनें