20 साल से फरार उम्रकैद की दोषी गिरफ्तार, पहचान बदलकर हरिद्वार में रह रही थी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

20 साल से फरार उम्रकैद की दोषी गिरफ्तार, पहचान बदलकर हरिद्वार में रह रही थी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो, : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने अपहरण और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुकी महिला को 20 साल से अधिक समय बाद हरिद्वार से पकड़ लिया। आरोपी की पहचान साधना उर्फ पूजा के रूप में हुई है। वह वर्ष 2006 में पैरोल से वापस जेल नहीं लौटी थी और तभी से फरार चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, साधना को वर्ष 1990 के एक मामले में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसके खिलाफ आदर्श नगर थाने में FIR दर्ज हुई थी और अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे अपीलीय अदालत ने भी बरकरार रखा।

साधना को दिसंबर 2005 में पैरोल मिली थी, जिसे बाद में चिकित्सा आधार पर तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया गया। उसे 18 जनवरी 2006 को जेल में वापस लौटना था, लेकिन वह फरार हो गई।

क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस को उसके हरिद्वार में नई पहचान के साथ रहने की सूचना मिली। सत्यापन और निगरानी के बाद टीम ने 27 सितंबर 2026 को उसे हरिद्वार से पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, फरारी के दौरान उसने अपना नाम बदलकर पूजा कर लिया था। नोएडा में निजी कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात केशव नामक बढ़ई से हुई। दोनों बाद में दिल्ली के मुकुंदपुर और फिर हरिद्वार चले गए। हरिद्वार में उसने केशव से मंदिर में शादी की और दस्तावेजों में भी उसकी पत्नी के रूप में पहचान का इस्तेमाल किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox