
पूंछ और शरीर को पहुंचा रहे गंभीर चोट
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/ब्यूरो, : मटियाला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शिकारपुर गांव, दौलतपुर, झटीकरा, में पिछले कुछ दिनों से बंदरों के हमले एक नए और डरावने दौर में पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदरों के झुंड अब गांव की गलियों में घूम रहे मवेशियों पर अचानक हमला कर रहे हैं। बंदरों ने कई कुत्तों और गायों की पूंछ को बुरी तरह नोंच कर जख्मी कर दिया है। इस अमानवीय कृत्य से ग्रामीणों और पशु प्रेमियों में गहरा आक्रोश है।

प्रशासन की चुप्पी और रुकी हुई कार्रवाई पर सवाल
गांववालों का कहना है कि इस समस्या से निपटने के लिए पहले प्रशासन की तरफ से कुछ प्रयास (ड्रिल या अभियान) शुरू किए गए थे, लेकिन अचानक उन्हें रोक दिया गया। लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने या भगाने का अभियान क्यों बंद कर दिया?
प्रशासन की लापरवाही: ग्रामीणों का आरोप है कि MCD में शिकायत करने के बावजूद अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

बढ़ता खतरा: बच्चों और बुजुर्गों के बाद अब मवेशियों पर हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
बड़ा सवाल

जब गांव के लोग पहले से ही बंदरों के आतंक से परेशान हैं, तो प्रशासन ने इस सुरक्षा अभियान को बीच में ही क्यों रोक दिया? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत प्रभाव से इस अभियान को दोबारा शुरू करने और बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।





More Stories
दिल्ली-NCR में ‘नटवरलाल’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 मामलों में रहा है शामिल
अमेजन-एप्पल टेक सपोर्ट बनकर विदेशियों से ठगी, अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी बिजली की लाइनें
भीमताल: ‘सेवा सेतु–सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन—धात्री महिलाओं को मिलीं महालक्ष्मी किट, लखपति दीदियां सम्मानित