
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नॉर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पैसे के लालच में सक्जी का काम धंधा छोड़कर अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक शख्स को सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने अवैध शराक के 46 कार्टन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने जिस टेंपों में आरोपी अवैध शराब सप्लाई के लिए ले जा रहा था उसे भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों तक पंहुच सके।
इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि एसएचओ सराय रोहिल्ला शीशपाल व एसीपी तिमारपुर स्वागत पाटिल के मार्गदर्शन में कोरोना काल के दौरान से ही ड्रग्स व अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। थाना पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पूरी नजर बनाये हुए है और हर सूचना अपने सीनियर से शेयर कर काम कर रही है। ऐसे ही एक मामले में सराय रोहिल्ला थाने की पिकेट इंद्रलोक पुलिस टीम के एसआई प्रवीण शर्मा, एएसआई प्रदीप व सिपाही संदीप ने गश्त के दौरान दया बस्ती रेलवे लाईन के पास गुप्ता काम्पलेक्स के पीछे एक संदिग्ध टेंपों को रूकवाकर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 46 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई जो सब्जी के नीचे छिपाये गये थे। आरोपी सब्जी की आड़ में अवैध शराब छिपाकर सप्लाई करता था। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे प्रति चक्कर 3 हजार रूपये मिलते थे लेकिन जब सख्ती बढ़ती है तो वह स्वयं टेंपो चलाता है और उस समय एक कार्टन के 400 से 500 रूपये लेता है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मो. फिरोज पुत्र मो. इसलाम निवासी मंडोली एक्सटेंशन, दिल्ली, आयु-24 वर्ष के रूप में की है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह टेंपो चलाता है, जो उसके नाम पर पंजीकृत है तथा अपने मामा के साथ आजादपुर मंडी से सब्जी सप्लाई करते है। लेकिन एक बार वह एक कुणाल नाम के शख्स के संपर्क में आया और उसी के कहने पर सब्जी के साथ शराब भी सप्लाई करने लगा। कुणाल यह शराब कुंडली हरियाणा से लाकर उसे देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पीसी रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से अवैध शराब सप्लाई के मुख्य स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





More Stories
दिल्ली-NCR में ‘नटवरलाल’ बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 मामलों में रहा है शामिल
20 साल से फरार उम्रकैद की दोषी गिरफ्तार, पहचान बदलकर हरिद्वार में रह रही थी
अमेजन-एप्पल टेक सपोर्ट बनकर विदेशियों से ठगी, अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़
UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न