दहेज की मांग ने ली एक और जान, कैथल में विवाहिता की संदिग्ध मौत 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पति सहित पांच पर हत्या का केस दर्ज

कैथल/हरियाणा/उमा सक्सेना/-    हरियाणा के कैथल जिले से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पूंडरी क्षेत्र के गांव डुलयानी में 31 वर्षीय विवाहिता की ससुराल पक्ष द्वारा कथित मारपीट के बाद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति समेत सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार होता रहा दहेज को लेकर दबाव
मृतका की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। उसके पिता वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग दस वर्ष पहले उन्होंने बेटी की शादी सुरजीत नामक युवक से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। कई बार सामाजिक स्तर पर समझौते और पंचायतें भी हुईं, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि ज्योति से बार-बार मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था और मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

मारपीट के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
परिवार के मुताबिक 2 फरवरी को सूचना मिली कि ज्योति के साथ ससुराल में गंभीर मारपीट हुई है। जब परिजन पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली। उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।

दो मासूम बच्चों की मां थी ज्योति
बताया गया है कि ज्योति अपने पीछे दो छोटे बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को छोड़ गई है। बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डॉक्टरों की टीम द्वारा विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox