डूंगरपुर गांव में मगरमच्छ का हमला, ग्रामीण का हाथ चबाया, हालत गंभीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डूंगरपुर गांव में मगरमच्छ का हमला, ग्रामीण का हाथ चबाया, हालत गंभीर

रुड़की/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के लक्सर तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक मगरमच्छ ने तालाब के पास खड़े एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

तालाब से निकला मगरमच्छ, ग्रामीण को बनाया निशाना
गांव के रहने वाले ईश्वर चंद और जोगिंद्र ने बताया कि घायल व्यक्ति सुरेश का घर तालाब के पास स्थित है। सुबह वह किसी काम से तालाब के किनारे गया था। तभी पानी से निकले मगरमच्छ ने अचानक सुरेश पर हमला कर दिया और उसका हाथ जबड़ों में जकड़ लिया। सुरेश ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह मगरमच्छ से अपना हाथ छुड़ाया, लेकिन तब तक उसका हाथ बुरी तरह घायल हो चुका था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ वापस तालाब में चला गया।

गंभीर चोट, नसें तक कटीं
ग्रामीणों के अनुसार, हमले में सुरेश के हाथ की खाल पूरी तरह उतर गई और नसें तक कट गई हैं। घायल की हालत गंभीर देखते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे तुरंत हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया।

पहले भी सामने आए हैं मगरमच्छ
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी गांव के तालाब में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं और कुछ पकड़े भी गए थे। इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है, क्योंकि अब तालाब में कई मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब की सफाई कराई जाए और मगरमच्छों को पकड़कर दूर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

वन विभाग ने लिया संज्ञान
रेंज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox