रामनगर में मूसलधार बारिश का कहर, नेशनल हाईवे 309 बंद, पर्यटकों की फँसी गाड़ियाँ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामनगर में मूसलधार बारिश का कहर, नेशनल हाईवे 309 बंद, पर्यटकों की फँसी गाड़ियाँ

उत्तराखंड/रामनगर/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड की पर्यटन नगरी रामनगर में शुक्रवार से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-309 बाधित हो गया है। हाईवे पर स्थित धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया है, जिससे नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

कॉर्बेट सफारी के पर्यटक भी फंसे
धनगढ़ी नाला वही मार्ग है जो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध ढिकाला जोन तक जाता है। लिहाज़ा इस रास्ते से सफारी पर जा रहे सैकड़ों पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए हैं। लगातार हो रही बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण सभी वाहन चालकों को वहीं रोक दिया गया है।

हर साल बनती है परेशानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि धनगढ़ी का यह बरसाती नाला हर साल बारिश के मौसम में उफान पर आ जाता है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही तेज़ बारिश जारी है और जैसे ही नाले में पानी का बहाव तेज हुआ, वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियाँ रोक दीं।

प्रशासन ने दी चेतावनी
प्रशासन ने एहतियातन लोगों को नाले को पार न करने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल रोक दिया गया है। पानी का स्तर अब भी खतरे के निशान के करीब है, जिससे हालात और खराब होने की आशंका बनी हुई है।

टीम मौके पर तैनात
प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही पानी का स्तर कम होता है, रास्ता बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox