
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिले के अन्तर्गत डाबड़ी पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों एक लुटा हुआ मोबाईल फोन व एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस आरोपियों से दो मामलों को हल करने का दावा कर रही है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता शाह की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों का पीछा करते हुए पकड़ लिया। मामले में शाह ने बताया था कि जब व रात 9 बजे के आसपास आईजीआई एयरपोर्ट से डाबउ़ी मोड़ पर अपने घर जा रहा था तो दो लड़के सफेद रंग की स्कूटी पर आये और उसे धक्का देकर उसका मोबाईल फोन छीन कर फरार हो गए। जब उसने शोर मचाया तो डयूटी के दोरान गश्त कर रहे सिपाही देवेन्द्र व कृष्ण ने उनका पीछा किया और मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसकी पहचान प्रतीक पुत्र मनोहर झा निवासी मंगल बाजार रोड़ चाणक्य पैलेस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके दूसरे साथी विशाल उर्फ बंगाली पुत्र सिबु अरशद निवासी नंदराम पार्क को भी उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाईल फोन व एक चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से दो मामले हल हुए है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”