द्वारका जिले मे अवैध शराब की तस्करी के मामलों मे आई तेजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिले मे अवैध शराब की तस्करी के मामलों मे आई तेजी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लाॅक डाउन के चलते शराब की मांग काफी बढ़ गई है। जिसे देखते हुए दिल्ली के सीमांत जिले द्वारका मे अचानक से अवेध शराब की तस्करी का ग्राफ बढ़ गया है। लेकिन द्वारका जिले की पुलिस की चैकसी के आगे अवैध शराब के तस्करों व सप्लायरों की दाल नही गल पा रही है। पुलिस ने पिछले दो दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है और जिले में अवैध शराब की तस्करी को रोकने की पुलिस ने सीमांत थानों में निगरानी व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस लाॅक डाउन के दौरान अब तक जिले में 18 अवैध शराब के मामले दर्ज कर आरोपियों को पकड़ चुकी हे।
                                     

अवैध शराब

इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि दिल्ली मे लाॅक डाउन के चलते शराब के ठेके बंद होने से दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी के मामले बढ़ गये है। खासकर सीमांत जिलों में इन मामलों में एकदम से तेजी आई है। 24 मार्च से अब तक द्वारका जिले में अवैध शराब तस्करी के 18 मामले दर्ज हो चुके है और आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की गई है। जिसमें अकेले 11 मामले बाबा हरिदास नगर थाने में दर्ज हुए हैं। उन्होने बताया कि जिले की पुलिस पूरी मुस्तैदी से गश्त कर रही है और हर क्षेत्र की निगरानी कर रही है। यह उसी का नतीजा है कि अवैध शराब के तस्कर अपनी योजना में सफल नही हो पा रहे हैं। उन्होने बताया कि पिछले दो दिन में ही चार मामले सामने आये है जिनमें कुल जाफरपुर कलां से दो आरोपी पकड़े हे जिनके नाम जयदीप उर्फ कालु पुत्र सुरेन्द्र निवासी सुरखपुर व राजु पुत्र प्रकाश निवासी सुरखपुर ही है जो हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे पुलिस ने उनसे 34 कार्टन अवैध शराब पकड़ी है। इसमें सिपाही उमीर, प्रवीण, रविन्द्र व राहुल की अहम भूमिका रही। पुलिस ने एक स्वीफट कार भी बरामद की है। दो मामले बाबा हरिदास नगर थाने के है जिसमें पुलिस ने आरोपी योगेश पुत्र राजेश निवासी मादीपुर कालोनी पंजाबी बाग को 4 कार्टन अवैध शराब के साथ पकड़ा है और ईको वैन जप्त कर ली है।

अवैध शराब व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान वाहनों की जांच मे एक सैट्रों कार को पकड़ा है जिसको पकड़ने पुलिस की पीसीआर को 3 किलोमीटर तक उसका पिछा करना पड़ा। इसमें सिपाही कृष्ण व होमगार्ड के जवान सिपाही सुरेन्द्र की अहम भूमिका रही। आरोपी से 31 कार्टन और 20 खुले पव्वे अवैध शराब के बरामद किये गये है। आरोपी की पहचान नरेन्द्र उर्फ मनीष पुत्र नफेसिंह निवासी बाबा हरिदास नगर एंक्लेव नई दिल्ली के रूप में हुई है। उन्होने बताया कि नजफगढ़ देहात के थानों में एसीपी विजय सिंह व बाबा हरिदास नगर एसएचओ जगतार सिंह बड़ी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उनके मार्ग दर्शन में पुलिस अच्छा काम कर रही है। वहीं थाना डाबड़ी में भी एक स्कूटी सवार से 7 बोतल बरामद हुई है जो कि केवल हरियाणा में ही बेची जा सकती थी। पुलिस ने आरोपी को स्कूटी समेत पकड़ लिया है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होने कहा कि पूरे सीमांत क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox