ठग सुकेश चंद्रशेखर सत्येन्द्र जैन के बाद आ केजरीवाल पर फोड़ा लैटर बम,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ठग सुकेश चंद्रशेखर सत्येन्द्र जैन के बाद आ केजरीवाल पर फोड़ा लैटर बम,

-बोला- एलजी को पत्र लिखने के बाद मिलीं धमकियां, 50 करोड़ देने का आरोप लगाया -सिसोदिया ने भाजपा पर कसा तंज, बोले इसके बदले भाजपा में शामिल होगा सुकेश

 नई दिल्ली/- दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व सत्येन्द्र जैन पर लैटर बम फोड़कर सनसनी फैला दी है। गुजरात, हिमाचल और एमसीडी चुनाव से ऐन पहले चार पेज के इस विस्फोटक लेटर में उसने आप के नेता केजरीवाल पर 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। साथ ही राज्यसभा की सीट ऑफर करने का भी दावा किया है। सुकेश ने अपने पत्र में दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल से उसकी मीटिंग हयात होटल में हुई थी जहां उसने 50 करोड़ रूपये भी केजरीवाल को दिये थे। सुकेश ने अपने वकील को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल को लिखी उसकी चिट्ठी सार्वजनिक होने के बाद से उसे सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक धमकियां दे रहे हैं।
            सुकेश के वकील ने बताया कि पत्र में सुकेश ने केजरीवाल से सवाल किया है कि उन्होंने सुकेश को सीटों के बदले 500 करोड़ रुपये इकट्ठे करने के लिए 20-30 लोग लाने के लिए मजबूर क्यों किया। सुकेश ने साल 2016 में होटल हयात में हुई डिनर पार्टी का जिक्र करते हुए कहा है कि केजरीवाल जी आप सत्येंद्र जैन के साथ मेरी डिनर पार्टी में क्यों शामिल हुए थे, जब मैंने आपको 50 करोड़ रुपये भी दिए थे। ये रकम मैंने आपको कैलाश गहलोत के असोला फार्म पर दी थी।
           केजरीवाल जी, आपने बेंगलुरु के पूर्व कमिश्नर भास्कर राव को उनकी नौकरी के बाद केवल आप में शामिल करने के लिए मुझे क्यों मजबूर किया था?
            केजरीवाल जी, आपने क्यों साल 2017 में सत्येंद्र जैन के फोन से मुझसे बात की थी जब मैं तिहाड़ जेल में बंद था। सुकेश ने दावा किया कि ये नंबर सत्येंद्र जैन ने एके 2 के नाम से सेव किया हुआ था।
           सुकेश के वकील ने पत्र की पुष्टि करते हुए बताया कि सुकेश ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल को सुकेश द्वारा भेजा गया पत्र सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और तिहाड़ के पूर्व महानिदेशक उसे धमकी दे रहे हैं।
            इस पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, एमसीडी और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है – वो रोज़ केजरीवाल जी के खिलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी। मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे नड्डा जी बीजेपी में शामिल करवायेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox