41वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इसबार लद्दाख की सांस्कृतिक झलक रहेगी केंद्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

41वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इसबार लद्दाख की सांस्कृतिक झलक रहेगी केंद्र

-14 से 27 नवम्बर तक 41वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का होगा आयोजन

नई दिल्ली/- ट्रेड फेयर में लद्दाख की सांस्कृतिक झलक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद आईटीपीओ ने लद्दाख को पहली बार विशेष तौर से आमंत्रित किया है। राज्य के स्टॉल पर पर्वत मालाओं और ग्लेशियरों को समझने का मौका मिलेगा। मेले में 29 राज्य हिस्सा लेंगे। पहली बार पांच राज्यों को पार्टनर व फोकस स्टेट बनाया गया है। इससे पहले चार राज्य शामिल थे।


            प्रगति मैदान में 14 से 27 नवम्बर तक 41वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेले में लोगों की एंट्री होगी। नए पुराने दोनों हॉल में मेला आयोजित होगा। कुछ स्टॉल बाहर भी लगेंगे। नए हॉल एस-2 के ग्राउंड फ्लोर में पार्टनर व फोकस स्टेट के स्टॉल बनाए जाएंगे, एच-2 में खादी और विलेज इंडस्ट्री कमीशन और एस-4 में एमएसएमई के स्टॉल होंगे। एस-5 में थीम पैवेलियन होगा।

उत्तर प्रदेश का हस्तशिल्प खरीद सकेंगे-
मेले में महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड पार्टनर स्टेट होंगे और यूपी, केरल फोकस स्टेट होंगे। इन राज्यों के लोकगीत व नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख उद्यमियों के स्टॉल पर उनके द्वारा निर्मित सामान खरीदे जा सकेंगे। हस्तशिल्प व कांच से निर्मित वस्तुएं भी मिलेंगी।

नई ई-बसों जैसा दिखेगा दिल्ली पवेलियन
दिल्ली पवेलियन नई इलेक्ट्रिक बसों जैसा दिखेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट, पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। सड़कें, फ्लाईओवर, ब्रिज व अन्य विकास कार्य प्रदर्शित किए जाएंगे।
             दिल्ली सरकार की ई-फिल्म पॉलिसी, बाजारों के पुनरुत्थान के लिए उठाए गए कदम दिखेंगे। दिल्ली की संस्कृति, विरासत और यहां की ऐतिहासिक इमारतों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मेले का टिकट पुराना ही रखा गया है। पांच विजनेस डे और वीकेंड में वयस्क का टिकट 500 रुपये, नॉन बिजनेस डे में 150 रुपये, बिजनेस डे में बच्चों का टिकट 200 रुपये, नॉन बिजनेस डे में 60 रुपये होगा। सभी 14 दिन का टिकट 2,000 रुपये का मिलेगा। सीनियर सिटिजन और दिव्यांग निःशुल्क एंट्री कर पाएंगे। सोमवार को टिकट मिलने का स्थान भी तय हो जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox