ठंड आते ही होने लगती है डैंड्रफ की समस्या? 2 रुपए के कपूर से ऐसे पाए निजात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ठंड आते ही होने लगती है डैंड्रफ की समस्या? 2 रुपए के कपूर से ऐसे पाए निजात

मानसी शर्मा /-  बालों में डैंड्रफ की समस्‍या से कई लोग बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। डैंड्रफ की समस्‍या से लोगों के सिर में खुजली होने लगती है और धीरे धीरे इस वजह से लोगों के सिर में फुंसी और इंफेक्शन हो जाता है। रुसी का सफेद परत झड़कर कपड़ों पर फैल जाती है। इस वजह से उन्‍हें दूसरों के सामने कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। आपको बता दें डैंड्रफ के पीछे कई कारण होते हैं। जैसे बालों की बेहतरीन तरीके से देखभाल नहीं करना, ढंग से सफाई नहीं करना और सिर की जड़ों में चिपकी रुसी की  वजह से सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ ही कम नहीं होती बल्कि आपके बाल भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसे जड़ से ठीक करने के लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं।। डैंड्रफ को खत्म करने के लिए आप भी ये नुस्खें ज़रूर आज़माएं।

डैंड्रफ हटाने में कारगर है नारियल तेल और कपूर का मिक्सचर

नारियल के तेल और कपूर में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नारियल का तेल डैंड्रफ और खुजली को कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन और खनिजों की भी भरमार होती है। यह स्‍कैल्‍प के सूखेपन को नमी देने में फायदेमंद माना जाता है। वहीं कपूर भी बालों के सेहत और डैंड्रफ के लिए कारगर माना जाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को हटाने में असरदार हैं। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को तेजी से बढ़ाता है और बालों के रूखेपन को कम करता है।

ऐसे तैयार करें यह मिक्सचर

कपूर की 2गोलियां लें। 1/2कप नारियल का तेल लें। अब कपूर की गोलियों को पीस कर नारियल के तेल में मिक्‍स करें। फिर नारियल के तेल को किसी कटोरी में डालकर गैस पर तब तक गर्म करें जब तक कि उसमें कपूर घुलने न लगे। नारियल और कपूर तेल को सिर पर लगा कर मालिश करें। कपूर नारियल का तेल लगाने के बाद इसे रात भर रहने दें। सुबह ठंडे पानी से बालों को धो लें या फिर बालों में ये तेल लगाने के एक घंटे बाद अपने बालों को धों ले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox