फोन करके दोस्तों ने बुलाया गांव, पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फोन करके दोस्तों ने बुलाया गांव, पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप

मानसी शर्मा /-   हरियाणा के भिवानी जिले में एक किसान नया बाजार में किराये के मकान में रहता था। जिसकी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसी के चार दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुबह भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

हिसार जिला के बास पुलिस थाना को दी शिकायत में गांव भकलाना निवासी सतबीर ने बताया कि उसका भाई 53 वर्षीय सत्यवान खेतीबाड़ी करता था। उसके तीन बच्चे है, जिसमें दो लड़के और एक लड़की है। उसका एक लड़का भिवानी में प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है जबकि दूसरा बेटा व बेटी कॉलेज में पढ़ाई करते है। वह अपने बच्चों सहित नया बाजार में एक किराये के मकान में रहता था। शाम को सत्यवान के पास गांव से दोस्तों का फोन आया। जिन्होंने उस गांव में बुला लिया। शिकायत कर्ता सतबीर ने बताया कि उसका भाई सत्यवान अपनी बाइक पर गांव भकलाना में दोस्तों के पास चला गया। जहां उसके चार दोस्त मिले, जोकि उसे खेत में ले गए। जहां उन्होंने शराब पी और फिर उसके भाई को शक हुआ कि वे उसके साथ मारपीट या अन्य वारदात करेंगे। ऐसे में उसका भाई खेत से बाइक लेकर घर की तरफ चल पड़ा।

फोन कर मृतक को बुलाया

शाम करीब छह बजे सत्यवान की बेटी के साथ फोन पर बात हुई थी। इसके बाद बेटे सुनील से भी फोन पर बात हुई थी। इसके बाद रात करीब नौ बजे सत्यवान का फोन आया था, वह कुछ बताना चाहता था, लेकिन आवाज नहीं आ रही थी। इसके बाद स्वजन ने कई बार सत्यवान को काल की लेकिन उसने काल नहीं उठाई। शिकायत कर्ता ने बताया कि कुछ समय से सत्यवान के फोन ने उसके बच्चों के पास किसी की काल आई, जिसने बताया कि सत्यवान गांव भकलाना में मोहल्ला मोड़ पर बेसुध पड़ा है। स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना बास थाना पुलिस को दी।

चार दोस्तों पर हत्या का आरोप

परिजनों ने बताया कि सत्यवान के मुंह से खून निकल रहा था और उसके सिर में गंभीर चोटें लगी थी। परिजनों को घटनास्थल में सत्यवान की बाइक के अलावा उसके दोस्तों की एक बाइक भी खड़ी मिली थी। वहीं स्वजन ने उसके चार दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए है। बास पुलिस थाना के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पवित्र ने बताया कि मृतक के भाई सतबीर की शिकायत पर उसके चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox