नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अपनी पूर्व घोषणा के अनुरूप आज 30 जून को पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व उनके परिजनों ने मिलकर ट्विटर पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ऐतिहासिक अभियान चलाया जिसमें करीब 11 लाख भुक्तभोगियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सभी राज्यों व केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के सरहदी चैकीदारों के परिवारों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले इस पुरानी पैंशन बहाली अभियान में 11 लाख से ज्यादा भुक्तभोगियों ने हिस्सा लिया जिनकी जनवरी 2004 से पैंशन बंद कर दी गई। रणबीर सिंह ने कहा कि देश की संसद को 2001 पाक आतंकी हमले से सीआरपीएफ जवानों ने बचाया था ओर बदले में इनाम के तौर पर सरकार ने पैंशन बंद कर दी। पूरी उम्र देश की चाक-चैबंद चैकसी करने वाले जवानों और कोरोना काल में आम जनमानस की सेवा में लगे कर्मचारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हजारों कर्मचारियों की कोरोना के कहर में ड्युटी दौरान मौतें भी हुई। 1 करोड़ कर्मचारियों को लम्बे समय तक इग्नोर नहीं किया जा सकता। आने वाले पांच राज्यों व 2024 के आम चुनावों में उपरोक्त कर्मचारी व सरहदी चैकीदार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होने कहा कि अब वोट उसी पार्टी को देंगे जो पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा अपने चुनावी घोषणा पत्र में जारी करें।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा