सोशल मीडिया फेम हिमांशी गांधी की यमुना किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया फेम हिमांशी गांधी की यमुना किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका

-शरीर पर नही मिले चोट के निशान, 24 जून से थी लापता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बुराड़ी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुराड़ी की रहने वाली सोशल मीडिया फेम हिमांशी की लाश कश्मीरी गेट यमुना किनारे मिली है। हिमांशी 24 जून से लापता थी। उसके घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हिमांशी के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले है जिसे देखते हुए परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शायद हिमांशी ने सिगनेचर ब्रिज से कूदकर आत्महत्या की है।
                       मिली जानकारी के अनुसार हिमांशी के परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया था कि हिमांशी अपने घर संतनगर बुराड़ी से सुबह निकली थी और विजयनगर गई थी, जहां उसने दोस्तों के साथ मिलकर एक कैफे की शुरुआत की थी। शाम 4 बजे हिमांशी के दोस्त आयुष ने हिमांशी की मां को फोन करके बताया कि हिमांशी गुस्से में निकली है। वो उसे ढूंढ रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिली है और उसका फोन भी बंद बता रहा है। जब वह रात तक घर नहीं लौटी तो उन्होंने बुराड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को हिमांशी की लास्ट लोकेशन बुराड़ी के पास ही मिली थी। पुलिस को जांच में कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिसमें हिमांशी सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाती हुई दिख रही थी। पुलिस को आशंका है कि हिमांशी ने 24 जून को ही दोपहर 3 बजे के करीब यमुना में छलांग लगाई। इसके बाद उसका शव बहकर कश्मीरी गेट के पास यमुना किनारे पहुंचा। जहां पर लोगों ने शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हिमांशी की डेड बॉडी पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पृथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हिमांशी के पर्स, मोबाइल सहित दूसरे सामान की भी तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार वालों ने आत्महत्या की बात से इंकार किया है। उन्होंने इस पूरी घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है और उसकी हत्या की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox