द्वारका में डीडीए की निर्माणाधीन साइट पर हुआ बड़ा हादसा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में डीडीए की निर्माणाधीन साइट पर हुआ बड़ा हादसा,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-मंगलवार को द्वारका सैक्टर 14 में डीडीए की निर्माणाधीन साइट पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे का कारण लिफ्ट की रस्सी टूटना बताया जा रहा है। जिसमें बैठे चार मजदूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक मजदूर अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में निर्माण कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं डीडीए ने भी हादसे को लेकर जांच के आदेश दिये हैं।
                      इस संबंध में डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को द्वारका सैक्टर-14 स्थित डीडीए निर्माणधीन साइट पर ऊंचाई से गिरने की घटना की पीसीआर काॅल आई थी जिसपर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जब जांच की तो पता चला कि निर्माण साइट पर लगी लिफ्ट की अचानक रस्सी टूट गई और उसमंे बैठे 4 मजदूर नीचे गिर गये। हालांकि पहले कंपनी के अधिकारियों व ठेकेदार ने इस मामले को पहले छिपाने की कोशिश की लेकिन जब मजदूरों ने शोर मचाया तो कर्मचारियों ने उन्हे रेसक्यू किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सैक्टर-12 श्री अस्पताल पंहुचाया। जहां एक मजदूर पन्ना लाल उम्र 50 साल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मजदूर बसंत उम्र 29 साल व मंगलप्रसाद सिंह को भी श्री अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चोथा मजदूर सुरेंद्र राय, उम्र 48 वर्ष, का अभी भी श्री अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है और वह अभी बयान देने की हालत में नही है। वहीं मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार को कई बार लिफ्ट की रस्सियों को लेकर कहा गया था लेकिन वह सुनता ही नही था। वहीं कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी भी इस मामले में लापरवाही दिखा रहे थे। हादसे के बाद भी कर्मचारी पीड़ितों को उठाने की बजाये मामले को रफादफा करने की योजना ही बना रहे थे। यह तो मजदूरों की सजगता के कारण हो पाया वरना ठेकेदार व कंपनी अधिकारी तो पुलिस को भी बुलाने से इंकार कर रहे थे। वहीं पास की ही दूसरी साइट से भी मजदूर आ गये जिनमें पीड़ितों के रिश्तेदार भी थे तभी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार व कंपनी के खिलाफ प्रथम दृष्टया धारा 287, 288, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं डीडीए अधिकारियों ने भी हादसे की जांच के निर्देश दे दिये है। पुलिस का कहना है कि जांच व मजदूरों के बयान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox