टीम इंडिया में हुई धमाकेदार बल्लेबाज की एंट्री, इंग्लैंड की उड़ी नींद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम इंडिया में हुई धमाकेदार बल्लेबाज की एंट्री, इंग्लैंड की उड़ी नींद

मानसी शर्मा / – भारत की सरजर्मी पर इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 28 रनों से हरा दिया है। वहीं दूसरा मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में जहां एक तरफ टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वहीं दूसरी तरफ टीम में एक धमाकेदार बल्लेबाजी की एंट्री हुई है।

दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा और केएल राहुल उपलब्ध नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम में सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है।इसके अलावा बीसीसीआई ने एक अतिरिक्त खिलाड़ी को टीम शामिल किया है। सौरभ कुमार को टीम इंडिया में शमिल किया है। वहीं आवेश खान टच में रहेंगे। वह इस समय मध्य प्रदेश के लिए खेल रहे है।

लंबे इंतजार के बाद टीम में मिली जगह  

वहीं काफी लंबे समय से समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को आखिरकार टीम इंडिया में जगह मिली ही गई। हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं? इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उम्मीद की उन्हें अंतिम-11 में खेलने का मौका मिल सकता है। अगर उन्हें दूसरे टेस्ट मैच खिलाया गया, तो उनका पहला इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान/रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox