टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल की वापसी पर सस्पेंस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल की वापसी पर सस्पेंस

मानसी शर्मा / –  पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी है, जिसमें इंडीया टीम 3-1 से बढ़त पर है। इस सीरीज का पांचवा और आखिरी और 7 मार्च से 11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट के बाद से केएल राहुल टीम से बाहर चल रहे हैं। अब केएल राहुल धर्मशाला टेस्ट में खेलेंगे या नहीं इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। इसके अलावा इंडियन क्रिकेट टीम का मैनेजमेंट अंतिम टेस्ट में कई प्लेयर्स को आराम भी दे सकता है। बता दें, बुमराह की वापसी पर भी अपडेट आया है।

केएल राहुल इलाज के लिए लंदन पहुंचे

खबर के अनुसार, केएल राहुल को इलाज के लिए विदेश भेजा गया है और लगभग एक हफ्ते से उनका इलाज चल रहा है। राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए राहुल को 90 प्रतिशत फिट माना गया था तब वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। जिसकी वजह से BCCI और नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA)के मैनेजमेंट ने उनकी सिचुएशन का पुनर्मूल्यांकन किया, जिसके बाद ही उनको इलाज चल रहा है. बता दें , केएल राहुल के दाहिने क्वाड्रिसेप्स दर्द है पिछले साल जिसके लिए उनकी सर्जरी हुई थी। टीम में उनके महत्व और उनकी दोहरी भूमिका को नजत में रखते हुए BCCI , सेलेक्टर्सऔर टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। फिलहाल केएल राहुल वापसी कब करेंगे, इस बारे में कुछ तय नहीं है।

जसप्रीत बुमराह पर भी आया अपडेट

धर्मशाला टेस्ट में अब कौन खेलेगा और कौन नहीं इस पर अभी अनिश्चितता की वातावरण बना हुआ है। फिलहाल सीरीज के अंतिम मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), नेशनल सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट मैच के लिए कुछ और खिलाड़ियों को आराम देने पर विचार कर रहे हैं। 7 मार्च टेस्ट शुरू होने वाला है। खबर के अनुसार, रांची टेस्ट के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था लेकिन अब वह धर्मशाला मैच के लिए वापसी करेंगे। इसके अलावा कुछ प्लेयर्स के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उनको आराम देने के बारे में चर्चा हो रही है। जिसमें से एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज दोनों को ब्रेक मिलेगा।

चौथे टेस्ट के बाद रांची से रवाना हुए भारतीय खिलाड़ियों को 2 मार्च को चंडीगढ़ में इकट्ठा होने का आदेश दिया गया है। 3 मार्च को भारतीय खिलाड़ी मेहमान टीम के खिलाड़ियों के साथ चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए धर्मशाला के लिए उड़ान भरेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox