टीम आर्य गौ सेवा ठंड में ज़रूरतमंद लोगों का बन रही सहारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीम आर्य गौ सेवा ठंड में ज़रूरतमंद लोगों का बन रही सहारा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- पिछले काफी समय से गौ सेवा के लिए विख्यात टीम आर्य गौ सेवा अब जरूरतमंद लोगों की भी सेवा करेगी। जिसके लिए टीम के सदस्यों ने गोपलनगर में लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांटने की शुरूआत की।

टीम आर्य गौ सेवा जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटते हुए

टीम आर्य गौ सेवा के अध्यक्ष मन्नु यादव ने बताया कि उनकी टीम पिछले काफी समय से क्षेत्र में घायल गायों की सेवा करती आ रही है। टीम में नजफगढ़ क्षेत्र के कुछ युवक जुड़े हैं जो निस्वार्थ भाव से गायों की सेवा करते हैं। और अगर जरूरत होती है तो गायों के ईलाज व खानपान के लिए फंड भी अपने पास से ही इक्टठा कर खर्च करते हैं। लेकिन अब ठंड को देखते हुए टीम ने जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल बांटने का काम शुरू किया है। इसी कड़ी में टीम ने शनिवार को गोपालनगर में करीब 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। उन्होने कहा कि गायों के अलावा लोगों की मदद के लिए टीम की यह शुरूआत है आगे भी टीम इस तरह से काम करती रहेगी। इस कार्य में विपिन यादव, ऋतिक यादव, रोहित नेहरा, मोनु यादव, विनय यादव, बिट्टू, सोनू पांडेय, उदय व आदेश ने अपना सहयोग किया और अपने जेब खर्च के पैसे से कंबलों की खरीददारी की। टीम आर्य गौ सेवा के संबंध में आर्य समाज के प्रधान रघुनाथ सिंह यादव, जजपा के प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश सहरावत, गौषाला के प्रधान बलजीत डागर व भाजपा नेता मांगेराम सांगवान ने कहा कि टीम के युवा क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि उक्त टीम के सदस्य निस्वार्थ सेवा कर रहे है। लोगों ने कहा कि प्रशासन को इसके लिए टीम का सहयोग करना चाहिए ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक मदद पंहुच सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox