नेतृत्व विकास पर तीन दिवसीय कैंप का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेतृत्व विकास पर तीन दिवसीय कैंप का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- रविवार को नजफगढ़ यादव भवन में माता मूर्ति देवी महिला मंडल के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के निर्देशन में तीन दिवसीय युवाओं में नेतृत्व प्रतिभा व समुदाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम पर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सत्रों के दौरान अलग-अलग विषयों पर विभिन्न माध्यमों के जरीये युवाओं को विषय आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान दीप प्रज्ज्वलित करते हुए

                            उद्घाटन सत्र में दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चे देश का भविष्य जिसे देखते हुए उन्हें हर विषय में पारंगत होना चाहिए जिसके लिए उन्होने क्षेत्र में इस तरह के कैंपों के आयोजन ज्यादा से ज्यादा कराये जाने का आग्रह किया। इस मौके पर एनवाईके के दक्षिण-पश्चिम के जिला समन्वयक एस पी सिंह ने कैंप के आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले के युवाओं में प्रतिभा विकास व नेतृत्व कौशल को उभारने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। समय-समय नेहरू युवा केंद्र जिले में महानुभावाओं की जयंती से लेकर खेल उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभा विकास, युवा मंडल सशक्तिकरण के कार्य, जागरूकता अभियान, व स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन विभिन्न महिला व युवा मंडलों के माध्यम से कराता है रहा है। आज के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भी विभिन्न सत्रों में युवाओं को विभिन्न विषयों पर ज्ञान व प्रषिक्षण दिया जायेगा। यादव भवन में यादव चैरिटेबल ट्रस्ट व माता मूर्ति देवी महिला मंडल के सहयोग से छात्रों को तीन दिवसीय आवासिय सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। जिसमें सभी तरह की सुविधायें मंडल की देखरेख में पूरी की जायेंगी। इस कैंप में  जिला नांगलोई नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अजय शर्मा ने बताया कि उनके जिले के भी करीब 50 बच्चे जिनमें युवक-युवतियां शामिल है वो भी भाग ले रहे हंै। इस अवसर पर यादव चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक रघुनाथ सिंह प्रधान, माता मूर्ति देवी महिला मंडल के संरक्षक व चेयरमैन शिव कुमार यादव व अध्यक्षा भावना शर्मा, एनवाईके के राज्य निदेशक एन के सिंह व उपनिदेशक श्री जोशी, सुरेन्द्र बोकन, सुनिता शर्मा, अनिल कुमार, संगीता शर्मा, सोनी चैहान, पूजा वर्मा, श्री राघव ने अपने विचार रखें। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विशेष सत्रों का भी प्रावधान किया गया था जिसमें क्षेत्र के अति विशिष्ठ अतिथियों को युवाओं के बीच बुलाया गया ताकि युवा उनसे प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर पुलिस जिला द्वारका के उपायुक्त अंटो अलफोंस, नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह यादव, नजफगढ़ एसएचओ सुनील कुमार गुप्ता, बाबा हरिदास नगर एसएचओ सी आर मीणा, एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता व दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने भी उपस्थित होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। कैंप के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत युवाओ ने अनेकों गतिविधियों में भाग लिया जिसमें गीत-संगीत के तहत अंताक्षरी, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग्स, ग्रुप डिसकशन व कवि मनीष मधुकर के विशेष सत्र का आयोजन तथा क्रिसमस सेलीब्रेट करना आदि कार्यक्रमों का युवाओं ने जमकर आनन्द उठाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox