झारखंड/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोमवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है। सोरेन के विश्वास मत के प्रस्ताव के पक्ष में 45 मत पड़े। तो वहीं विपक्ष में शून्य मत पड़ा। फ्लोर टेस्ट के बाद से झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।फ्लोर टेस्ट के बाद से आज शाम में हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार कियाजाएगा। बता दें, झारखंड में JMM, RJD और कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाए जाएंगे।
क्या है आंकड़ा
अगर आंकड़ों की बात की जाए तो इस वक्त 81 सदस्यीय विधानसभा में 76 सदस्यों की संख्या है। जिसमें से 4 विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं। इसमें 2 बीजेपी और 2 JMM के हैं। एक JMM से विधायक रहीं सीता सोरेन ने इस साल मार्च में भाजपा में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सीता सोरेन हेमंत सोरेन की भाभी हैं। झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 39 विधायकों की जरूरत थी।
JMM ने किया था दावा
JMM ने पहले ही दावा किया था कि उसके पास पूर्ण बहुमत है। ये दावा किया गया था कि 76 विधायकों में से इंडिया गठबंधन के पास 46 विधायक हैं लेकिन पक्ष में 45 वोट ही पड़े। तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 30 विधायक हैं। NDA बहुमत के आंकड़े से काफी दूर थी। बता दें, जब हेमंत सोरेन ने 3 जुलाई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था उस दौरान उन्होंने 44 विधायकों का समर्थन होने की बात कही थी।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार