झांसी में रिश्तों का खून: पूजा जाटव ने पहले पति पर किया हमला, फिर सास की ली जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झांसी में रिश्तों का खून: पूजा जाटव ने पहले पति पर किया हमला, फिर सास की ली जान

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली साजिश की कहानी

झांसी/अपराध/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में 24 जून, को हुई 55 वर्षीय सुशीला देवी की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि सुशीला देवी की छोटी बहू, पूजा जाटव थी। लेकिन पूजा की कहानी किसी थ्रिलर वेब सीरीज से कम नहीं है। पहले पति पर जानलेवा हमला, लिव-इन संबंध और अब सास की हत्या की साजिश रच कर एक अपराधी बन गई।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 24 जून, को कुम्हारिया गांव में सुशीला देवी का शव उनके घर में बंद कमरे में मिला। शुरुआती जांच में यह मामला चोरी का लग रहा था। क्योंकि घर से 8 लाख रुपये के जेवरात और नकदी गायब थी। मृतका के पति अजय प्रताप सिंह ने टहरौली थाने में हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन जब जांच शुरू की तो पुलिस को पूजा जाटव की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ। क्योंकि पूजा अपनी सास की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थी। जिसके बाद वह अचानक गायब हो गई थी।

इसके बाद पुलिस ने पूजा के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और गांव वालों से पूछताछ के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई। जिसके बाद पूजा को ग्वालियर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पूजा ने अपनी सास की हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की। उनसे बताया कि इन सब में उसकी बहन कमला (उर्फ कामिनी) और उसके प्रेमी अनिल वर्मा ने साथ दिया। पूजा ने आगे बताया कि इस साजिश का मकसद परिवार की 18 बीघा जमीन अपने कब्जे में करना था, जिसे बेचकर पूजा ग्वालियर में बसना चाहती थी। लेकिन उसकी सास सुशीला इस बंटवारे के खिलाफ थीं। जिसके चलते पूजा ने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला किया।

हत्या की साजिश और पुलिस जांच में खुलासा
पुलिस के अनुसार, पूजा ने साजिश के तहत अपने ससुर अजय और पति संतोष को ग्वालियर बुलाने का बहाना बनाया 24 जून को जब घर में सुशीला अकेली थीं, तब पूजा की बहन और उसकी प्रेमी उसके घर पहुंचकर पहले सुशीला को नशीला इंजेक्शन दिया। इसके बाद उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को चोरी का रूप देने के लिए उन्होंने घर से 8 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली।

बता दें, पुलिस ने पूजा और कमला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, 01 जुलाई को टहरौली पुलिस और स्वाट टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनिल वर्मा को घुर्रारिया तिराहे के पास घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए  अनिल ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें अनिल के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए पास के एक अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने अनिल के पास से चुराए गए जेवरात, एक तमंचा, और बाइक बरामद हुई।

पूजा जाटव की आपराधिक पृष्ठभूमि
बता दें, ग्वालियर की रहने वाली पूजा जाटव की पहली शादी 11साल पहले निवाड़ी जिले के रमेश से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए और पूजा ने कथित तौर पर सुपारी देकर अपने पति पर गोली चलवाई। इस हमले में रमेश बच तो गया, लेकिन पूजा के खिलाफ केस दर्ज हुआ और वह जेल गई। कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसकी मुलाकात झांसी के कल्याण सिंह से हुई, जो लूट और मारपीट जैसे छह मामलों में आरोपी था। दोनों में प्यार हुआ और पूजा ने कल्याण से दूसरी शादी कर ली।

लेकिन छह साल पहले एक सड़क हादसे में कल्याण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पूजा अपने ससुर अजय और जेठ संतोष के साथ कुम्हारिया गांव में रहने लगी। पुलिस के अनुसार, पूजा के संतोष के साथ अवैध संबंध बन गए, जिससे उनकी एक बेटी भी हुई। संतोष की पत्नी रागिनी ने इसका विरोध किया और नौ महीने पहले मायके चली गई। इस बीच, पूजा ने परिवार की 18 बीघा जमीन में से 8 बीघा अपने नाम करवाने की मांग की, जिसे सुशीला ने ठुकरा दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox