
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोशनपुरा स्थित जैन मंदिर परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया, जहां निगम पार्षद देवेंद्र डबास के प्रयासों से एक भव्य रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रागिनी और लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और पारंपरिक हरियाणवी रागिनियों के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीत लिया, जिससे कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


इस गरिमामयी अवसर पर पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत, दिचाऊँ कलां की निगम पार्षद रेखा इंदरजीत शौकीन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं तथा युवाओं में अपनी संस्कृति, परंपरा और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने परिवार सहित भाग लेकर एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि समाज में सकारात्मक माहौल बना रहे और नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।





More Stories
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
ग्रेटर नोएडा में परिवार के 5 सदस्यों की मौत: मृतक के मोबाइल में मिला अहम सुराग, दोनों बहनें और बहनोई गिरफ्तार
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल पुराने आबकारी मामले में फरार महिला गिरफ्तार
बेड के बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजे का जखीरा, द्वारका पुलिस ने 54.375 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी