“जाम से आजादी! दिल्ली मेट्रो का नया रूट, लाखों लोगों की चमकेगी किस्मत”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“जाम से आजादी! दिल्ली मेट्रो का नया रूट, लाखों लोगों की चमकेगी किस्मत”

-Indraprastha तक बढ़ाया जाएगा नेटवर्क -क्या है मेट्रो का बड़ा प्लान?

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मेट्रो के फेज-5 (A) में केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को एक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में तब्दील किया जा रहा है। इससे लुटियंस दिल्ली में केंद्र सरकार के बड़े मंत्रालयों में काम करने वाले लाखों सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल के मुताबिक, वर्तमान में केंद्रीय सचिवालय स्टेशन मेट्रो की येलो और वायलेट लाइन के बीच एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम कर रहा है।

Indraprastha तक बढ़ाया जाएगा नेटवर्क
सेंट्रल दिल्ली के अलग-अलग दफ्तरों में कार्यरत हजारों कर्मचारी प्रतिदिन इस स्टेशन का उपयोग करते हैं। अब फेज-5 (A) को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय सचिवालय स्टेशन येलो लाइन और वायलेट लाइन के साथ-साथ मजेंटा लाइन से भी जुड़ जाएगा। सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर परियोजना के तहत फेज-5 में मजेंटा लाइन को रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक एक्सटेंड किया जाएगा और कर्तव्य पथ के आस-पास बने सभी कर्तव्य भवन मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

Akshardham सहित 6 मेट्रो स्टेशन पर अपडेट
कर्तव्य पथ और आसपास के सभी नेटवर्क जुड़ने पर इस क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और आगंतुकों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं, DMRC यात्रियों की सुविधा के लिए ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर के कुछ स्टेशनों पर एस्केलेटर्स की मरम्मत का काम कर रही है। ऐसे में अक्षरधाम, मयूर विहार फेज-1, मयूर विहार एक्सटेंशन, न्यू अशोक न्यू नगर, नोएडा सेक्टर-15, 16 और 18 पर एस्केलेटर्स बंद रहेंगे।

क्या है मेट्रो का बड़ा प्लान?
मेट्रो फेज-5 में पूरे दिल्ली-एनसीआर में डीएमआरसी का प्लान 18 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने का है। डीएमआरसी उस ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए आगे की प्लानिंग कर रही है, जिसमें हर शख्स को घर के 400 से 500 मीटर के दायरे में ही कोई मेट्रो स्टेशन मिल जाए। साथ ही नेटवर्क की सभी लाइनें एक दूसरे से इस तरह जुड़ी हो, जिससे शहर के किसी भी एक इलाके से दूसरे इलाके में आसानी से पहुंचा जा सके। फेज-5 के पहले चरण के 3 प्राथमिक कॉरिडोर को पहले ही सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अब दूसरे चरण के 18 कॉरिडोर्स की मंजूरी लेने के लिए काम चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox