जून 2022 में न्यू लुक में लॉन्च होगी ह्यून्दे वेन्यू , नये फेसलिफ्ट से मचायेगी धमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जून 2022 में न्यू लुक में लॉन्च होगी ह्यून्दे वेन्यू , नये फेसलिफ्ट से मचायेगी धमाल

- अपने एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलावों के चलते ग्राहकों की बनेगी पहली पसंद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ह्यून्दे इंडिया अगले महीने यानी जून 2022 में नई वेन्यू फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है जिसे एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलावों के साथ मार्केट में उतारा जाएगा.। 2022 ह्यून्दे वेन्यू को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है जिसमें बहुत सी जानकारी सामने आ गई है।
              ह्यून्दे की सबसे सस्ती और सबसे छोटे साइज की एसयूवी वेन्यू को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और अब कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल में इस नई कार का बेस वेरिएंट टेस्टिंग के दौरान नजर आया है जो मार्केट में आने के लिए बिल्कुल तैयार दिख रहा है। नए स्पाय फोटो को देखकर साफ हो जाता है कि नई वेन्यू फेसलिफ्ट को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। ह्यून्दे वेन्यू फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ अगले महीने यानी जून 2022 में लॉन्च किया जाना संभावित है।
              डिजाइन की बात करें तो कार के साथ बदली हुई ग्रिल मिलेगी जो अपडेटेड क्रेटा और नई टूसॉन से मिलती होगी. यहां स्प्लिट हेडलैंप्स पहले जैसे रहने का अनुमान है। कार को नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलेंगे जिससे इसका लुक और बेहतर होने वाला है। वहीं पिछले हिस्से में नए स्प्लिट एलईडी टेललैंप्स के साथ आयोनिक-5 जैसे तिकोने एलिमेंट मिल सकते हैं. कार के केबिन में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा कंपनी नए रंग का इंटीरियर और ताजा लुक वाली अपहोल्स्ट्री कार को दे सकती है।
             नई वेन्यू एक्सटीरियर और इंटीरियर के अलावा नए फीचर्स के साथ पेश की जा सकती है, वहीं इसमें कोई तकनीक बदलाव किलने की उम्मीद बहुत कम है। ह्यून्दे वेन्यू फेसलिफ्ट में मिलने वाले बाकी फीचर्स में अगली वेंटिलेटेड सीट्स और 8-स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं। यहां वायरलेस फोन चार्जर, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कूल्ड ग्लोवबॉक्स मिलेंगे। सेफ्टी की बात करें तो कार को 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।
                वेन्यू फेसलिफ्ट के साथ पहले जैसे 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प मिल सकते हैं. ये इंजन क्रमशः 83 च्ै, 120 च्ै और 100 च्ै ताकत बनाते हैं. किआ सॉनेट की तर्ज पर ह्यून्दे वेन्यू के साथ भी डीजल ऑटोमैटिक इंजन मिल सकता है जो 115 एचपी ताकत जनरेट करता है और कंपनी ने इसे 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस किया है। इस कार की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 7 लाख रुपये है और इसका मुकाबला किआ सॉनेट, टाटा नैक्सॉन, निसान मैग्नाइट, महिंद्रा एसयूवी 300 और आगामी नई जनरेशन मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox