भारत में इटली का धमाका ! आने वाली है इटली की लक्ज़री इलेक्ट्रिक स्कूटर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत में इटली का धमाका ! आने वाली है इटली की लक्ज़री इलेक्ट्रिक स्कूटर

-इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर और पावर ट्रेन के निर्माण के लिए ओकिनावा और टेसिटा के बीच संयुक्त उपक्रम लॉन्च

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली़/शिव कुमार यादव/-  इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में विशेषज्ञ दो कंपनियों के बीच 18 मई 2022 को एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। प्रमुख भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर निर्माता कंपनी ओकिनावा ऑटोटक और  इलेक्ट्रिक एवं परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल बनाने वाली इटली की मशहूर कंपनी टेसिटा के बीच यह समझौता किया गया। इस संयुक्त उपक्रम से सामने आई, नई कंपनी भारत में स्थित होगी और 2023 से उत्‍पादन आरंभ करेगी।
              कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में रूचि दिखाई है और अब वह इकोसिस्टम भारत में पेश करने की रणनीति बना रहा है जो भारत सरकार द्वारा भविष्य में ईवीएस के लिए सब्सिडी रोकने के बाद आत्मनिर्भर बन जाएगा। दिन बर दिन बेहतरीन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बीच अब इटली की ऑटो कंपनी पियगियो का स्कूटर ब्रांड टमेचं जल्द ही भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री मारने जा रहा है. कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में रूचि दिखाई है और अब वह इकोसिस्टम भारत में पेश करने की रणनीति बना रहा है जो भारत सरकार द्वारा भविष्य में ईवीएस के लिए सब्सिडी रोकने के बाद आत्मनिर्भर बन जाएगा. हालांकि भारत में वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और तारिख का खुलासा होना बाकी है.
             मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  पियगियो इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर डियगो ग्राफी ने बताया कि ये भारत में एक ऐसा ईवी इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं, जो सब्सिडी के बिना भी टिका रहे. फेम 2 सब्सिडी की वजह से भारत में मौजूद इलेक्ट्रिक वीइकल्स की कीमत कम होती है.।
              जानकारी के मुताबिक डियगो ग्राफी ने कहा, “हम सिर्फ एंट्री लेने के लिए बाजार में प्रवेश नहीं करना चाहते हैं. हमारे पास एक पावरट्रेन होगी, जो हमारे स्पेसिफिकेशन पर बेस्ड होगी। हम शेल्फ से कुछ भी हटाना नहीं चाहते हैं. इसलिए इसमें और समय लग रहा है.। पियागियो जहां भारत में थ्री-व्हीलर वाले वाहन बनाता है। वहीं इसके वेस्पा और एप्रिला ब्रांड इटली में टू-व्हीलर वीइकल्स बनाते हैं. कंपनी ने बताया है कि यह वेस्पा ब्रांड के जरिये भारत में एक नया और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करना चाहता है।
               इटली में डिजाइन किया गया इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4 ज्ञॅ का इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा, जो कि 5.36 हॉर्सपावर का पीक पावर और 20 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के चलते वेस्पा के इलेक्ट्रिका की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। माना जा रहा है कि  भारतीय बाजार में इसकी कीमत 90 हजार रुपए तक या इसके आस पास हो सकती है।
               नवजात कंपनी के विकास के अगले कदम 2022 में और 2023 की पहली छमाही के दौरान उठाए जाएंगे। इस दौरान कंपनी में इलेक्ट्रिक वाहनों का विकास किया जाएगा, उनका पेटेंट कराया जाएगा और अंत में सड़क पर इलेक्ट्रिक वाहन का परीक्षण किया जाएगा। इटली के टेसिटा हेडक्वॉर्टर में ओकिनावा के प्रोफेशनल टेक्निशियंस और इटली के विशेषज्ञों की टीम के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के डिजाइन का विकास किया जाएगा और पावर ट्रेन, बैटरी पैक और बीएएल के निर्माण के लिए साथ मिलकर काम किया जाएगा। भारत और इटली में सभी मौसम में सड़क पर इन वाहनों का परीक्षण किया जाएगा। सर्दियों में पड़ने वाली आलप्स की ठंड से लेकर भारतीय मानसून की नमी तक, सभी तरह के मौसम में इन इलेक्ट्रिक वाहनों की गुणवत्ता को जांचा और परखा जाएगा। इन वाहनों के परीक्षण के तहत भारत में ओकिनावा के मुख्यालय से लेकर इटली के टैसिटा हेडक्वॉर्टर तक इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण की उद्घाटन यात्रा को शामिल होना चाहिए। दोनों कंपनियों का लक्ष्‍य हमेशा से उपभोक्ताओं को अधिकतम संतुष्टि प्रदान करने के लिए उन्हें विश्वसनीय, सुखद और उपयोगी प्रॉडक्ट्स की पेशकश करना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox