
मानसी शर्मा / – 10 अक्टूबर को विश्व कप का आठवां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा । यह मैच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। आपको बता दें की ,विश्व कप में यह दूसरा मैच श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अच्छा है, लेकिन इस खेल में बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। यहां गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है, अगर बल्लेबाज शुरुआत में विकेट बचाकर रखते हैं तो बीच के ओवरों में मिलकर काम करके रन बना सकते हैं, नहीं तो आखिरी ओवरों में भी बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बोर्ड पर 300 का स्कोर लगाना होगा। 270 का लक्ष्य यहां भी हासिल करना मुश्किल हो सकता है।
आउटफील्ड तेज़ होने की उम्मीद है, इसलिए पावरप्ले के बल्लेबाजों को हवाई फायर से बचना होगा और आगे बढ़कर खेलने की रणनीति बनानी होगी।
वेदर रिपोर्ट
वेदरकॉम के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हो सकता है कि पूरे खेल के दौरान बारिश न हो, लेकिन संभावना है कि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
BRG एनुअल रन 2026 में 1500 से अधिक धावकों ने लिया भाग
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,