चमोली: भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ मार्ग पर दो घंटे का यातायात प्रतिबंध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चमोली: भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ मार्ग पर दो घंटे का यातायात प्रतिबंध

अनीशा चौहान/- चमोली जिले के उमट्टा क्षेत्र में 3 जुलाई को हुई भारी वर्षा के कारण बद्रीश होटल के पास भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–07 पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 4 जुलाई को अपराह्न 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अस्थायी रूप से इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित किया गया।

इस अवधि के दौरान हल्के दुपहिया वाहनों को वैकल्पिक कर्णप्रयाग–सिवाई–कालेश्वर मोटर मार्ग से डायवर्ट किया गया है। प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने एवं मार्ग को पुनः सुचारु करने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

भूस्खलन की इस घटना में कर्णप्रयाग पेयजल योजना की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे लगभग 5000 की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान द्वारा लाइन की मरम्मत हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अधिक जानकारी और मार्ग स्थितियों के लिए अधिकृत सूत्रों से संपर्क बनाए रखें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox