
चमोली/उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु चमोली जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं। जिले के सभी 09 विकास खण्ड मुख्यालयों पर सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर में संचालित हो रही है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री काउंटर, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु काउंटर, एआरओ एवं सम्बद्ध कार्मिकों की व्यवस्था, नो-ड्यूज प्रमाणपत्र काउंटर, मतदाता सूची वितरण व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी एवं वापसी स्थल, स्ट्रॉन्ग रूम, डिस्पैच कक्ष, तथा मतगणना स्थल आदि का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी। इस अवसर पर अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएँ निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पूर्ण की जाएँ।
यह निरीक्षण यह सुनिश्चित करता है कि आगामी पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संपन्न हो सकें।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!