नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश में दूध व दूध से जुड़े उत्पादों के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक मदर डेयरी कंपनी ने भी अपने उपभोक्ताओं के साथ और नजदीकी से जुड़ने व बाजार में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए अपना मेगा प्लान तैयार किया है जिसके तहत मदर डेयरी कई नई योजनाओं के साथ-साथ अधिक स्टोर व आउटलेट्स लांच करेगी। इसके तहत अब कंपनी अपने ग्राहकों को नकली प्रोडक्ट्स से बचाने के लिए मौजूदा नेटवर्क में 150 शहरों से बढ़ाकर 200 शहरों तक विस्तारित करेगी और 10,000 आउटलेट्स से 50,000 रीटेल आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क तैयार करेगी।
आज हर क्षेत्र की कंपनियां ग्रोअप होने के लिए कोई न कोई नई योजना पर काम कर रही है। वहीं दूध बेचने वाली एफ एडं बी प्रमुख डेयरी फर्म मदर डेयरी भी मार्केट में अपने मेगा प्लान को इम्प्लीमेंट करने जा रही है। इसके तहत कंपनी कई योजनाएं लांच करेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल के प्रबंध निदेशक मनीष बंदिश ने बताया कि, ’हमने इस साल क्रमिक और साथ ही वार्षिक वृद्धि देखी है, क्योंकि मांग दोनों तरह से बढ़ी है। दूध, मूल्य वर्धित दूध उत्पादों, धारा खाद्य तेलों और सफल के जमे हुए पोर्टफोलियो सहित हमारे अधिकांश व्यवसायों ने सामूहिक रूप से इस वृद्धि में योगदान दिया है, जिससे हमें अक्टूबर 2021 में बीते साल के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करने में मदद मिली है।’
बताते चलें, मदर डेयरी इस वित्त वर्ष में मजबूत मांग के माहौल में मजबूत वृद्धि के प्रति आशान्वित है। वह कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदिश ही है जिन्होंने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को विकास की गति को अतिरिक्त बढ़ावा देने का श्रेय दिया। उन्होंने बताया है कि, ’जिन श्रेणियों में हम काम करते हैं, उन्होंने पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान सीमित प्रभाव देखा और हम आवश्यक वस्तुओं के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक के रूप में आगे बढ़े। इस साल दूसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए इसका प्रभाव कुछ श्रेणियों में जैसे आइसक्रीम के व्यापार पर भी पड़ा।’
कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदिश ने त्योहारी सीजन 2021 की महत्वता को बताते हुए उसे विकास चालक बताया है। क्योंकि, उनका मानना है कि, ’कई श्रेणियों जैसे मक्खन, पनीर, घी, मिठाई, दूध और खाद्य तेलों ने साल-दर-साल आधार पर बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां तक कि विभिन्न श्रेणियों के लिए उत्पादन स्तर पूर्व-कोविड स्तर तक पहुंच गया है। कुछ श्रेणियों को छोड़कर सीमा पार कर रहे हैं। कुल मिलाकर, हम एक अच्छे वर्ष की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि, पिछले साल खरीदारी में गिरावट के बावजूद कंपनी की रिकवरी उल्लेखनीय रही है।
वित्त वर्ष 2023 तक दिल्ली में लगभग 700 स्टोर लांच करने की योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया है कि, ’ये कियोस्क और फ्रैंचाइजी की दुकानों के रूप में होंगे। वर्तमान में, मदर डेयरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दूध और दूध उत्पादों के सबसे बड़े खुदरा विक्रेताओं में से एक है। योजनाबद्ध स्टोर के साथ, हम इस क्षेत्र की लंबाई और चौड़ाई को 2,500 से अधिक विशेष मदर डेयरी उपभोक्ता स्टोर की सामूहिक संख्या के साथ कवर करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ’खपत की प्रवृत्ति, जो पिछले साल बदलना शुरू हुई थी, वह अभी भी बनी हुई है। सुविधा और पोषण संबंधी पेशकशों पर ध्यान देने के साथ, हम आगे भी नए उत्पादों को लॉन्च करना जारी रखेंगे। पिछले साल कंपनी ने स्वास्थ्यवर्धक पेय हल्दी मिल्क पेश किया था। इसने प्रोबायोटिक योगहर्ट्स के लॉन्च के साथ पोषण संबंधी पेशकशों के अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत किया।’
श्री संजय शर्मा, बिज़नेस हैड-डेयरी प्रोडक्ट्स, मदर डेयरी फ्रूट एण्ड वैजीटेबल प्रा. लि ने कहा, इस बार हम घी के सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए अगले तीन वर्षों में 20 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान के तहत उत्पादों की श्रेणी का विस्तार करने जा रहे है। जिसके लिए मौजूदा नेटवर्क 150 शहरों से बढाकर 200 शहरों तक विस्तारित करेंगी और बड़ी संख्या में उन उपभोक्ताओं तक अपने प्रोडक्ट पंहुचाएगी जो अक्सर नकली प्रोडक्ट्स के चलते धोखे का शिकार हो जाते हैं। इसके लिए कंपनी ने मौजूदा 10 हजार आउटलेट्स से बढ़ाकर 50 हजार तक मजबूत करने जा रही है। कंपनी ने घी की ज़्यादा खपत वाले बाज़ारों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्टं और हरियाणा तथा अपने घरेलू बाज़ार दिल्ली-एनसीआर में इस कैटेगरी की मौजूदगी को बढ़ाने की योजनाएं बनाई हैं।’’


More Stories
द्वारका पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गैंग दबोचा!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, चार विदेशी नागरिक डिपोर्ट!
रूप नगर पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात
बुराड़ी पुलिस ने ऑटो लिफ्टर और स्नैचर गैंग का किया भंडाफोड़!
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार